RRR का जलवा! Ram Charan और Jr NTR बेस्‍ट एक्‍टर के लिए नॉमिनेट, टॉम क्रूज और ब्रैड पिट को देंगे टक्‍कर

Updated on 24-02-2023 07:44 PM
एसएस राजामौली की फिल्‍म 'RRR' के नाम एक और बड़ी उपलब्‍ध‍ि हासिल हुई है। 'नाटू नाटू' के लिए गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड जीत चुकी इस फिल्‍म को ऑस्‍कर-2023 में भी 'बेस्‍ट ऑरिजनल स्‍कोर' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। जबकि अब क्र‍िटिक्‍स चॉइस सुपर अवॉर्ड में जूनियर एनटीआर और राम चरण को बेस्‍ट एक्‍टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। खास बात यह है इस अवॉर्ड के लिए दोनों की टक्‍कर टॉम क्रूज और ब्रैड पिट से होने वाली है। गुरुवार को क्रिटिक्‍स चॉइस अवॉर्ड के नॉमिनेशंस की घोषणा हुई है और इसमें 'टॉप गन: मेवरिक' के लिए टॉम क्रूज और 'बुलेट ट्रेन' के लिए ब्रैड पिट को भी बेस्‍ट एक्‍टर के लिए नॉमिनेट किया गया है।
गुरुवार, 23 फरवरी को क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स की वेबसाइट पर नॉमिनेशंस की घोषणा हुई है। जबकि आगामी 16 मार्च को विजेताओं की घोषणा की जाएगी। दिलचस्‍प है कि इससे पहले भारतीय समयानुसार 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे से 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स की भी घोषणा होनी है। राम चरण Oscar Awards सेरेमनी के लिए पहले ही अमेरिका पहुंच चुके हैं।

राम चरण ने राजामौली को बताया 'इंडिया का स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग'

एक दिन पहले ही Ram Charan अमेरिका में 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' शो में भी दिखाई दिए। वहां उन्होंने 'RRR' की बंपर सक्‍सेस की बात की। राम चरण ने कहा, 'यह फिल्‍म दोस्‍ती, भाईचारा, सौहार्द और दोनों लीड कैरेक्‍टर्स के बीच संबंधों के बारे में है।' राम चरण ने इस दौरान एसएस राजामौली को इंडिया का स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग भी बताया है। उन्‍होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मेरे डायरेक्‍टर SS Rajamouli की सबसे बेहतरीन स्‍क्र‍िप्‍टस में से है। उन्हें भारत के स्टीवन स्पीलबर्ग के रूप में भी जाना जाता है।'

जल्‍द ही इंटरनेशनल फिल्‍म डायरेक्‍ट कर सकते हैं राजामौली

इसी शो में राम चरण ने यह भी इशारा किया है कि राजामौली जल्‍द ही एक इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट का भी डायरेक्‍शन कर सकते हैं। एक्‍टर ने कहा, 'हर कोई उन्हें यही बुलाता है, इंडिया का स्‍टीवन स्‍पीलबर्ग। मुझे उम्‍मीद है कि वह बहुत जल्द अपनी अगली फिल्म के साथ ग्‍लोबल सिनेमा में अपनी जगह बनाने जा रहे हैं।'

3 मार्च से 200 सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी RRR

ऑस्‍कर अवॉर्ड्स सेरेमनी के मद्देनजर 'आरआरआर' को लेकर एक और बड़ी खबर है। मेकर्स ने घोषणा की है कि 3 मार्च से RRR देश के 200 चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जा रही है। इसके लिए टिकट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। साथ ही नया ट्रेलर भी जारी किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.