अभी भी लीगल टेंडर हैं 2000 के नोट, बदलवा सकते हैं आप, जानिए कितनी रकम बैंकों में आ गई वापस

Updated on 01-12-2023 01:40 PM
नई दिल्ली : आरबीआई द्वारा 2 हजार रुपये के नोट (2000 Rupee Notes) वापस लेने की घोषणा के बाद अब तक सर्कुलेशन के 97 फीसदी से ज्यादा नोट वापस आ चुके हैं। इस तरह अब मार्केट में 2000 रुपये के काफी कम नोट बचे हैं। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 को 2000 रुपये के जितने नोट सर्कुलेशन में थे, उनमें से 97.26 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। साथ ही केंद्रीय बैंक ने बताया कि 2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं। ये आगे भी लीगल टेंडर बने रहेंगे।

नई दिल्ली : आरबीआई द्वारा 2 हजार रुपये के नोट (2000 Rupee Notes) वापस लेने की घोषणा के बाद अब तक सर्कुलेशन के 97 फीसदी से ज्यादा नोट वापस आ चुके हैं। इस तरह अब मार्केट में 2000 रुपये के काफी कम नोट बचे हैं। आरबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरबीआई ने बताया कि 19 मई 2023 को 2000 रुपये के जितने नोट सर्कुलेशन में थे, उनमें से 97.26 फीसदी नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। साथ ही केंद्रीय बैंक ने बताया कि 2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं। ये आगे भी लीगल टेंडर बने रहेंगे।

नोटबंदी के बाद लाए गए थे 2000 के नोट


आरबीआई नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट लेकर आई थी। आरबीआई ने पहले ही इन नोटों को वापस लेने का मन बना लिया था। आरबीआई ने 2019 में ही 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी थी। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2018 के समय 2000 रुपये के सर्कुलेटेड नोट की कुल वैल्यू 6.73 लाख करोड़ रुपये थी। यह 2000 रुपये के नोटों के सर्कुलेशन का सबसे हाई लेवल था।

अभी भी बदलवा सकते हैं नोट


अगर आपने अभी तक भी 2000 रुपये के नोट नहीं बदलवाए हैं, तो आपके पास अभी भी समय है। आप 2000 रुपये के नोट आरबीआई के 19 ऑफिसों में भेज सकते हैं। देश के प्रमुख शहरों में आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय हैं। आप इंडिया पोस्ट के माध्यम से भी ये नोट आरबीआई के ऑफिस भिजवा सकते हैं। ये नोट जमा करने के बाद उतनी ही वैल्यू आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।



अब कितने नोट आना बाकी


भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा 19 मई 2023 को की थी। 19 मई 2023 को 3.56 लाख करोड़ मूल्य के 2000 रुपये के नोट सर्कुलेशन में थे। 30 नवंबर 2023 को दिन समाप्त होने के बाद 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के नोट ही सर्कुलेशन में बचे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.