RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- पिछड़े समुदायों के उत्थान के लिए दिल और दिमाग बदलने की जरूरत

Updated on 10-10-2022 07:03 PM

नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि केवल कानून पिछड़े समुदायों की मदद नहीं कर सकता है। उनके उत्थान के लिए "दिल और दिमाग" में बदलाव की जरूरत है। रविवार को कानपुर के नाना राव पार्क में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा, देश को संविधान देते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर ने टिप्पणी की थी कि जो पिछड़ा हुआ है, उसे सबके समान तब तक नहीं समझा जाएगा, जब तक कि वह समाज के अन्य लोगों के साथ उठने-बैठने न लगे।''

उन्होंने कहा, ''फैक्ट ये यह है कि, कानून स्थापित करने से सब कुछ नहीं होगा, दिल और दिमाग को बदलने की जरूरत है, कानून ने राजनीतिक और आर्थिक स्वतंत्रता ही दी है बस।'' वाल्मीकि समुदाय पर मोहन भागवत ने कहा, ''अगर हम महर्षि वाल्मीकि नहीं होते तो हम भगवान राम के बारे में नहीं जानते। नारदजी ने उन्हें रामायण) लिखने के लिए प्रेरित किया था।'' उन्होंने कहा, वाल्मीकि जयंती उन लोगों के लिए अहम है जो इंसान बनना चाहते हैं। लोग महर्षि वाल्मीकि से करुणा, समर्पण और कर्तव्य सीख सकते हैं।

  मोहन भागवत ने इस दौरान वाल्मीकि समुदाय के सदस्यों से संघ की शाखाओं में शामिल होने की अपील भी की। मोहन भागवत ने कहा, "संघ वाल्मीकि समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है, हम अपनी पूरी क्षमता से आपके साथ हैं, हमारे कार्यकर्ता किसी भी मुद्दे पर मदद के लिए मौजूद हैं।"
 
इससे पहले शुक्रवार को एक किताब के विमोचन के मौके पर भागवत ने जाति व्यवस्था को खत्म करने के बारे में बात की थी। मोहन भागवत ने कहा था,'' 'वर्ण' और 'जाति' की अवधारणाओं को भूल जाना चाहिए… आज अगर कोई इसके बारे में पूछता है, तो समाज के हित में सोचने वाले सभी को बताना चाहिए कि 'वर्ण' और 'जाति' व्यवस्था अतीत की एक चीज है और भुला दी जानी चाहिए।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.