कुशाभाऊ यूनिवर्सिटी में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद बवाल:स्टूडेंट्स बोले- आरोपी ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार, प्रोफेसर को सस्पेंड करने की मांग

Updated on 27-12-2022 05:35 PM

रायपुर के कुशाभाऊ विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। स्टूडेंट्स ने सोमवार दोपहर विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

स्टूडेंट्स ने कुलसचिव आनंद शंकर बहादुर को ज्ञापन दिया है। जिसके बाद कुलसचिव ने कहा कि जांच के लिए समिति बना दी गई है। जांच समिति के निर्णय आने के बाद इस पर कोई फैसला किया जाएगा। वहीं प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

छात्राओं ने कहा हम डरे हुए है, प्रोफेसर के निलंबन की मांग

कुशाभाऊ विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की मांग है कि आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल को विश्वविद्यालय निलंबित करें। उनका कहना है कि इस प्रोफेसर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को बदनाम किया है। जिसके बाद कॉलेज की छात्राओं में डर है कि भविष्य में कहीं उनके साथ भी वैसा ही कुछ गलत न हो।

उनका कहना है कि देश के कई और विश्वविद्यालय में इस तरह की घटनाओं में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ तत्काल और कठोर एक्शन लिया गया है। जानकारी मिली है कि प्रोफेसर ने पीड़ित छात्रा को धमकाते हुए कहा है कि अगर वह किसी को कुछ कहेगी तो उसका कैरियर बर्बाद कर देगा और उसे परीक्षा में फेल कर दिया जायेगा

मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीर नहीं

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का एकमात्र पत्रकारिता का विश्वविद्यालय हैं। इस सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद से स्टूडेंट्स काफी गुस्से में हैं। FIR में प्रोफेसर के खिलाफ कई गंभीर IPC की धारा लगी हुई है। उसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक आरोपी के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है, न ही उसे निलंबित (सस्पेंड) किया गया है। बल्कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन मामले को दबाने के प्रयास में लगा हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रोफेसर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.