सोनभद्र के सीएचसी में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Updated on 30-11-2023 01:18 PM
ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश चोपन सीएचसी पर फूट पड़ा। चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर बुधवार की देर- रात तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद सीएचसी के स्टाफ ने चोपन पुलिस को मामले सूचना दी। मौके पर तत्काल चोपन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ परिसर में जमी रही। दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाती रही। वहीं, सीओ सिटी राहुल पांडे्य ने बताया कि पीड़ित परिवार और चोपन सीएचसी की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर तहरीर मिलती है तो पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।

सोनभद्र में दो मरीजों की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। दरअसल, बुधवार दोपहर पेट में दर्द होने के बाद 23 वर्षीय सुनील केवट पुत्र भुवाली ग्राम देवखर इलाज के लिए चोपन सामुदायिक केंद्र आया था। वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया गया। इस दौरान उसने अपने भाई को फोन करके बताया कि मेरी तबीयत खराब है, मुझे भर्ती कर लिया गया है। उसके बाद उसका भाई वकील केवट चोपन हॉस्पिटल आया। उसने देखा कि मरीज की हालत खराब हो रही है। मरीज के भाई का आरोप है कि जब डॉक्टर से पूछा कि भाई की हालत खराब लग रही है। अगर आपसे नहीं हो सकता तो उसे तत्काल रेफर करें।

मृतक के भाई का गंभीर आरोप


युवक का आरोप है कि इतना सुनते ही मौके पर मौजूद डॉक्टर उसके साथ गाली- गलौच करने लगे। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने परिजन को लाठी से मारा- पीटा। इस दौरान मरीज को दूसरी जगह इलाज के लिए ले जाते समय मरीज की मृत्यु हो गई। वहीं, ग्राम प्रधान राम प्रसाद निषाद ने बताया कि चोपन हॉस्पिटल में दो दिन पहले मृतक सुनील केवट के दादा की मौत भी चोपन सीएचसी में इलाज के दौरान हो चुकी है।

हॉस्पिटल प्रबंधन का अपना दावा


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के अधीक्षक डॉक्टर सुभाष चंद्र ने कहा कि बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब मरीज आया था। उस समय उसका शुगर लेवल बहुत कम था। डॉक्टर ने मैनेज करके शुगर मेंटेन कर दिया। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मरीज जिला अस्पताल न जाकर प्राइवेट अस्पताल चला गया। प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज ज्यादा सीरियस हो गया। इसके बाद मरीज को लेकर उसके परिजन दोबारा सीएचसी पहुंचे। उस समय तक मरीज की मृत्यु हो चुकी थी।

लाठी- डंडों से पिटाई की बात बिल्कुल ही निराधार बताते हुए डॉक्टर सुभाष ने कहा कि आज तक मैंने कभी नहीं देखा। डॉक्टर या कर्मचारी पब्लिक को मारे हो, वह भी इतनी भीड़ में। उन्होंने कहा कि भीड़ में कोई भी ऐसा कभी कर ही नहीं सकता है। वहीं, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार और चोपन सीएचसी की तरफ से तहरीर देने की बात कही जा रही है। अगर तहरीर मिलती है तो पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.