SECL मानिकपुर खदान में हंगामा:सैकड़ों की संख्या में भू-विस्थापित ठेका कंपनी के कैंप पहुंचे; दूसरे राज्यों के मजदूरों को देख हुए आक्रोशित

Updated on 23-12-2022 05:43 PM

कोरबा जिले के SECL मानिकपुर खदान में गुरुवार को उस वक्त बवाल मच गया, जब भारी संख्या में भू-विस्थापित ठेका कंपनी के कैंप पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए पड़ोसी राज्य से आए मजदूरों को कैंप से बाहर निकाल दिया। पुलिस की समझाइश पर भू-विस्थापित शांत हुए और वे चर्चा के लिए मानिकपुर चौकी पहुंचे।

SECL प्रबंधन ने दादर खुर्द, ढेलवाडीह, भिलाई खुर्द सहित आसपास के 6 गांवों की जमीन को मानिकपुर खदान के लिए अधिग्रहित किया है। प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक लंबे समय से रोजगार की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन भी किया था। इस दौरान प्रबंधन की ओर से ठेका कंपनियों में काम देने का आश्वासन दिया गया था। बीते दिनों प्रबंधन द्वारा खदान में ओबी और कोल परिवहन का ठेका कलिंगा नाम की कंपनी को दिया गया है। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी आने वाले दिनों में काम शुरू करने की बात करते आ रहे थे। इस बीच भू-विस्थापितों को पड़ोसी राज्यों से मजदूर लाए जाने की भनक लगी।

जिसके बाद भारी संख्या में भू-विस्थापित कलिंगा कंपनी के कैंप पहुंचे, जहां करीब 120 मजदूर मौजूद थे। इन मजदूरों को देखते भू-विस्थापितों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मजदूरों को कैंप से बाहर निकाल दिया। मामले की जानकारी होने पर ठेका कंपनी के अलावा एसईसीएल के अफसर, पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।कैंप के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस के समझाने पर भू-विस्थापित चर्चा के लिए पुलिस चौकी जाने के लिए राजी हुए।

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। यहां कम्पनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। कलिंगा कमर्शियल कंपनी के पीआरओ चक्रधर मोहंती ने इस पूरे मामले में कहा कि एसईसीएल प्रबंधन के नियमानुसार स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन कुछ लोग जबरदस्ती विवाद कर स्थानीय लोगों को बदनाम करने का प्रयास करते हैं। उनके द्वारा बेवजह ही विवाद की स्थिति निर्मित की जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.