रायपुर में रईसजादों का बवाल:लड़की बोली- झूठे केस में फंसा दूंगी, लड़कों के साथ मिलकर रॉड से पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटा

Updated on 10-12-2022 07:06 PM

रायपुर शहर में रईसजादों के बवाल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लड़के लड़कियों का एक समूह पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट करता दिख रहा है । इस मामले में अब रायपुर पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । सीसीटीवी फुटेज के जरिए मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मामला टिकरापारा इलाके का है। गोंडवाना भवन के सामने पचपेड़ी नाका वाली सड़क पर बने पेट्रोल पंप पर यह बवाल हुआ। तेजेश्वर नाम के पेट्रोल पंप कर्मचारी ने अपनी शिकायत में बताया है कि लड़के लड़कियां पेट्रोल पंप के आसपास सिगरेट पी रहे थे। रोके जाने पर यह सारा बखेड़ा खड़ा हुआ। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि सबसे पहले एक युवक पेट्रोल पंप में आया और कहने लगा कि मेरी कार में डीजल खत्म हो गया है। वह सिगरेट पी रहा था हमने उसे सिगरेट पीने से रोका इस बात से नाराज होकर वह हमारे साथ मारपीट करने लगा ।

मारपीट करने के बाद युवक भाग गया कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ लौटा। इस बार उसके साथ लड़कियां भी थी। एक लड़की मेरे पास आकर बोली कि तुझे झूठे केस में फंसा दूंगी, पेट्रोल पंप में रखे रॉड को उठाकर मुझे पीटने लगे। पेट्रोल पंप कर्मचारी की आंख के पास और सिर में चोटें आई हैं। मारपीट करने के बाद लड़के लड़कियों का यह ग्रुप फिर कार से फरार हो गया। बदमाश यहीं नहीं रुके उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिक आदित्य गौड़ को भी फोन करके धमकियां दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.