साइबर फ्रॉड से बचने जागरूकता अभियान चलाएं - कलेक्टर

Updated on 20-12-2024 12:53 PM

महासमुंद। बैंकों के कामकाज से संबंधित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं रिव्यू समिति की बैठक आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि सुशील सहाने, जिला अग्रणी बैंक मैनेजर अभय पारे एवं जिले के अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर लंगेह ने सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत लाभ दिलाने और विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने बैंकों से कहा कि वे सामान्य नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक और सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करें। उन्होंने बैंकर्स को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले के हर छोटे-बड़े किसान को जोड़ने और उन्हें क्रेडिट कार्ड व ऋण की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। अधिक से अधिक किसानों को के सी सी देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने क़ृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन से जुड़े किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास करने पर भी बल दिया गया।

कलेक्टर ने कहा कि बैंकर लोन और के सी सी को 15 दिनों मे स्वीकृति दे और किसी कारणों से नहीं हो पाता तो हितग्राहियो को उसका कारण बताएं। कलेक्टर लंगेह ने स्व सहायता समूहों को दिए गए ऋणों और उसकी अदायगी स्थिति की समीक्षा की । उन्होंने बैंकों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने और अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। किसानो को शिविर लगाकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिक्षा लोन को ज्यादा आसान और लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, विश्वकर्मा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना और अन्य ऋण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने लंबित आवेदनों पर 15 दिनों मे कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कलेक्टर लंगेह ने निर्देशित किया कि जिले में शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को मुद्रा योजना और अन्य योजनाओं से जोड़ा जाए। इस दौरान आवेदकों की समस्याओं का समाधान कर आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जाए। एल डी एम अभय पारे ने बैंको से सम्बंधित आंकड़े प्रस्तुत किये। सी डी रेशयो सभी बैंको को कम से कम 60 प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.