डॉलर के मुकाबले फिर से बुरी तरह टूटा रुपया, पहली बार पहुंचा 83 के पार

Updated on 20-10-2022 06:26 PM
नई दिल्ली
 घरेलू शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलते रुपये में रिकॉर्ड गिरावट हुई है। डॉलर के मुकाबले पहली बार 83.08 स्तर पर रुपया पहुंच गया है। अमेरिकी डॉलर सूचकांक के 113 अंक से ऊपर चले जाने के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 83.08 स्तर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक रुपपा पहले 82.9825 पर खुला, फिर 83.1212 पर पहुंचा और उसके बाद नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर 83.0925 पर पहुंच गया।
 
पीटीआई ने बताया कि रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 83.06 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया। बुधवार को भारतीय रुपया 83.02 प्रति डॉलर के अपने सबसे कमजोर स्तर पर बंद हुआ था।
 
सेंसेक्स लगभग 228 अंकों की गिरावट के साथ 58,877 अंकों पर है। वहीं निफ्टी 17500 अंकों के लेवल से नीचे चला गया है और 17434.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 30 शयरों में से 26 शेयर रेड लाइट पर कारोबार कर रहे है। बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले दिनों कमजोर होते रुपये पर बयान दिया था, जिसकी विपक्ष ने आलोचना भी की थी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि ''रुपया गिर नहीं रहा है, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है।''
 
डॉलर गुरुवार को बाकी देशों के करेंसी पर भी हावी हुआ। गुरुवार को येन (जापान की करेंसी) 32 साल के नए निचले स्तर पर आ गया। जिसकी वजह से बाजारों को हाई अलर्ट पर रखा गया। नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक (एनएबी) में एफएक्स स्ट्रैटेजी के प्रमुख रे एट्रिल ने रॉयटर्स को बताया, "आप अभी भी ये अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि अमेरिकी डॉलर कितना मजबूत होगा। मुझे अभी भी यकीन नहीं है कि मैंने इसे देखा है।''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.