ग्रामीण युवा सुजीत कर रहे मछलीपालन से की लाखों की आमदनी

Updated on 30-12-2024 01:31 PM

जगदलपुर।  जिले के बस्तर विकासखण्ड अंतर्गत छोटे से गांव भरनी के युवा सुजीत प्रजापति ने मछलीपालन का व्यवसाय कर लाखों की आमदनी की है। सेवानिवृत्त विद्युत लाईनमेन के 24 वर्षीय पुत्र सुजीत प्रजापति ने मैकेनिकल में पाॅलिटेक्निक की पढ़ाई के बाद मछलीपालन में रुचि दिखाई, इस दौरान बीबीए की पढ़ाई भी जारी रखी। इस दौरान मछलीपालन की नई तकनीक बाॅयोफ्लाॅक को देखकर सुजीत को भी इस व्यवसाय ने आकर्षित किया और उन्होंने सात वर्ष पूर्व इस व्यवसाय से जुड़ने का निश्चय किया और तीन बाॅयोफ्लाॅक टैंक के साथ व्यवसाय की शुरुआत की। अत्यंत नई तकनीक तथा इस क्षेत्र में किसी मार्गदर्शक के नहीं होने के कारण पहले वर्ष उन्हें व्यवसाय में नुकसान भी हुआ, लेकिन उन्होंने व्यवसाय को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया। दूसरे वर्ष थोड़ा अनुभव बढ़ने का फायदा मिला और इस व्यवसाय में लाभ परिलक्षित हुआ।
सुजीत के मछलीपालन के प्रति रुचि को देखते हुए मत्स्यपालन विभाग ने भी सहयोग करने का निर्णय लिया। इसके बाद सुजीत ने सात बाॅयोफ्लाॅक टैंकों में मछलीपालन प्रारंभ किया। इसकी लागत लगभग साढ़े सात लाख रुपए आई। विभाग द्वारा 40 फीसदी अनुदान दिया गया, जिससे सुजीत को मात्र साढ़े चार लाख रुपए खर्च करना पड़ा। सुजीत बताते हैं कि गत वर्ष मात्र 40 हजार रुपए के मछली बीज से लगभग नौ लाख रुपए से अधिक के मछली तैयार किए और मछलीपालन के खर्च को जोड़ भी दिया जाए, तब भी लगभग चार लाख रुपए की शुद्ध आय प्राप्त हुई। अब सुजीत के अनुभवों का लाभ दूसरे किसान भी उठा रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में मछलीपालन कर रहे हैं। सुजीत भी अब मछलीपालन के साथ ही मछली चारा उत्पादन का व्यवसाय भी कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के मछलीपालक किसानों को मत्स्य आहार के लिए दूसरे क्षेत्रों पर निर्भर न रहना पड़े। सुजीत अपनी इस सफलता के लिए मछलीपालन विभाग के साथ ही अपने माता-पिता और भाई को भी श्रेय देते हैं। सुजीत ने कहा कि व्यवसाय की शुरुआती असफलता के बावजूद माता-पिता और भाई ने पूरा समर्थन दिया, जिससे वे इसे और अधिक परिश्रम व अनुभव से इस व्यापार में लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे तिलापिया और पंगेशियस मछली का पालन कर रहे हैं, जिसकी तेजी से वृद्धि होने के कारण यह अत्यंत लाभदायक व्यवसाय साबित हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.