रूसिया की ग़ज़लों बांधा समां, चितरंजन के गायन-वादन ने जीता दिल

Updated on 01-07-2025 12:50 PM

भिलाई । दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति दुर्ग के तत्वावधान में एम पी हाल जुनवानी दुर्ग में रविवार की शाम राकेश गुप्ता 'रूसिया' की ग़ज़लों की सांगीतिक प्रस्तुति का कार्यक्रम 'शाम ए ग़ज़ल' का आयोजन हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के सुविख्यात संगीतज्ञ, भाषाविद एवं पूर्व प्राध्यापक डॉ चितरंजन कर ने अपनी दिलकश आवाज में ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुति दी।

तबले पर संगत सुप्रसिद्ध तबला वादक रूपेन्द्र श्रीवास्तव ने की। दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति दुर्ग के अध्यक्ष बलदाऊ राम साहू, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार परदेशी राम वर्मा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, गहोई वैश्य समाज दुर्ग के अध्यक्ष पवन ददरया ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  नवंबर 2024 में विमोचित राकेश गुप्ता 'रूसिया' की काव्य कृति 'धरोहर- इक ग़ज़लनामा' से चुनिंदा कलाम और ग़ज़लों को डॉ. कर ने संगीतबद्ध प्राण प्रतिष्ठा कर जीवंत कर दिया।

‘हम मुश्किलों के दौर से आगे निकल गए कुछ ज़िन्दगी ने बदला कुछ हम बदल गए’ ‘किसी और सांचे में ख़ुदाया ढल नहीं सकते, वक्त के साथ ही खुश हैं आगे चल नहीं सकते’  और ‘खुद से यही शिकवा गिला करते रहे, क्युं पत्थरों से इश्क़ हम करते रहे’ जैसे शेर पर लोगों ने खूब दाद दी।

साहित्यिक श्रोताओं में डॉ. संजय दानी, डॉ संध्या नगरिया, डॉ शाद बिलासपुरी, डॉ नौशाद सिद्दीकी, नावेद रज़ा, गायिका संगीता सिजारिया, लेखिका मोनिका रूसिया, अरुण निगम, दशरथ भुआल, सुशील यादव, राज नारायण श्रीवास्तव, पूर्व डीएसपी रविन्द्र उपाध्याय, जी एस पवार, चंद्रकांत साहू, देवीप्रसाद तिवारी, शिव बालक साहू, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रदीप रूसिया पूर्व प्राचार्य रूपा गुप्ता, डॉ पूनम बिचपुरिया और आशिमा सिजारिया आदि के अलावा गहोई वैश्य समाज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग़ज़ल प्रेमियों ने लुत्फ उठाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.