रसेल की दो साल बाद वापसी, 3 विकेट लिए, 29 रन बनाए; सीरीज में 1-0 की बढ़त

Updated on 13-12-2023 04:01 PM

वेस्टइंडीज ने आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है। ब्रिजटाउन में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इस तरह कैरेबियन टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। रसेल ने दो साल से अधिक समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए 3 विकेट लेने के साथ ही 14 गेंदों पर नाबाद 29 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

टॉस जीत कर वेस्टइंडीज ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 11 बॉल शेष रहते हुए 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए।

इंग्लैंड को फिल साल्ट और जोस बटलर ने दी अच्छी शुरुआत
इंग्लैंड को ओपनर फिल साल्ट और कैप्टन जोस बटलर ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुई। साल्ट ने 20 गेंदों पर 40 रन और जोस बटलर ने 39 रन बनाए। इन दोनों के अलावा लियम लिविंगस्टन ने 19 गेंदों पर 27 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए
वेस्टइंडीज की ओर से आंद्रे रसेल और अल्जारी जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 और जोसेफ ने 3.3 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। इन दोनों के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट लिए। वहीं अकील हुसैन और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिए।

पावर प्ले में वेस्टइंडीज ने बनाए 59 रन
वेस्टइंडीज ने पावर प्ले में 1 विकेट खोकर 59 रन बनाए। वेस्टइंडीज को पहला झटका 32 रन पर लगा। ओपनर ब्रैंडन किंग 12 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद काइल मायर्स और साइ होप ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला। मायर्स ने 21 गेंदों पर 35 रन और होप ने 30 गेंदों पर 36 रन बनाए। इन दोनों के अलावा रोवमेन पावेल ने 15 गेंदों पर नाबाद 31 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.