कन्फ्यूजन में रन आउट हुए रसेल : तिलक ने पकड़ा बेहतरीन हाई कैच, स्टार्क को 4 बॉल में 3 विकेट

Updated on 04-05-2024 02:54 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को 8वीं हार मिली। टीम को अपने ही होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 रन से हराया। KKR के आंद्रे रसेल कन्फ्यूजन के चलते रनआउट हो गए।

मिचेल स्टार्क ने 4 बॉल के अंदर 3 विकेट लेकर मुंबई को ऑलआउट किया। मुंबई के तिलक वर्मा ने पॉइंट पोजिशन से पीछे की ओर दौड़कर बेहतरीन हाई कैच पकड़ा।

1. तिलक ने पीछे दौड़कर पकड़ा बेहतरीन कैच
मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने मैच के पहले ही ओवर में बेहतरीन हाई कैच पकड़ा। ओवर की चौथी बॉल नुवान थुषारा ने ऑफ स्टंप के बाहर आउट स्विंगर फेंकी। फिल सॉल्ट शॉट खेलने गए लेकिन बॉल पॉइंट की ओर हवा में खड़ी हो गई। तिलक ने पॉइंट पोजिशन से पीछे की ओर दौड़कर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। सॉल्ट 3 बॉल में 5 रन बनाकर आउट हुए।

2. कन्फ्यूजन में रनआउट हुए रसेल
17वें ओवर में कोलकाता के आंद्रे रसेल कन्फ्यूजन के चलते रनआउट हो गए। ओवर की आखिरी बॉल हार्दिक पंड्या ने यॉर्कर फेंकी, वेंकटेश अय्यर ने रिवर्स स्वीप खेला और बॉल शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में चली गई। यहां खड़े नुवान थुषारा ने बॉल पकड़ी और हार्दिक की ओर थ्रो कर दिया।

शॉट खेलने वाले वेंकटेश रन लेने के लिए आगे आए, इतने में रसेल स्ट्राइकर एंड तक पहुंच गए। वेंकटेश ने रन लेने से मना किया और रसेल को वापस भेजा। रसेल क्रीज में आते, इतनी देर में हार्दिक ने गिल्लियां निकाल दीं। रसेल 2 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए।

3. बुमराह ने स्टार्क और वेंकटेश को बोल्ड किया
जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता के खिलाफ 3 विकेट लिए। उन्होंने रमनदीप सिंह को कैच आउट कराने के बाद वेंकटेश अय्यर और मिचेल स्टार्क को यॉर्कर पर बोल्ड किया। स्टार्क 17.6 और वेंकटेश 19.5 ओवर में आउट हुए

4. चौका और छक्का लगाकर बोल्ड हुए ईशान
मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ओपनर ईशान किशन चौका और छक्का लगाने के बाद बोल्ड हुए। किशन ने दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर चौका और तीसरी बॉल पर छक्का लगाया। चौथी बॉल स्टार्क ने यॉर्कर फेंकी और ईशान बोल्ड हो गए। उन्होंने 7 बॉल पर 13 रन बनाए

5. मुंबई ने 10 रन के अंदर गंवाए 3 विकेट
मुंबई इंडियंस के बैटर्स पावरप्ले में बिखरने के बाद स्पिनर्स के खिलाफ भी बिखर गए। टीम ने 9वें से 12वें ओवर के दौरान 10 ही रन बनाने में 3 विकेट गंवा दिए। 8.3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 61/3 था, यहां से 11.2 ओवर के बाद स्कोर 71/6 हो गया। तिलक वर्मा 4, नेहल वाधेरा 6 और हार्दिक पंड्या एक ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

6. स्टार्क ने छक्का पड़ने के बाद लिए ओवर में 3 विकेट
KKR के मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में ईशान किशन के खिलाफ छक्का पड़ने के बाद उन्हें बोल्ड किया था। उन्होंने 19वें ओवर में भी छक्का पड़ने के बाद ही विकेट लिया, इस बार तो उन्होंने 4 बॉल में 3 विकेट लेकर मुंबई को ऑलआउट ही कर दिया।

ओवर की पहली गेंद पर टिम डेविड ने स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर डेविड लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गए। तीसरी गेंद पर स्टार्क ने पीयूष चावला को पवेलियन भेज दिया। चौथी गेंद पर सिंगल आया, वहीं पांचवीं पर जेराल्ड कूट्जी बोल्ड हो गए। स्टार्क ने अपना स्पेल 33 रन पर 4 विकेट के साथ खत्म किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.