अचूक यॉर्कर से उखाड़े रसेल के स्टंप्स, सिराज ने यूं पर्पल कैप पर फिर जमाया कब्जा

Updated on 27-04-2023 08:45 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2023 के धांसू मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया। हाई स्कोरिंग मुकाबले में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 200 रन बनाए थे। जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 179 रन तक ही पहुंच सकी। मैच में 3 विकेट लेने के लिए वरुण चक्रवर्ती को भले ही मैन ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन मोहम्मद सिराज के एक गेंद की चर्चा खूब हो रही है।

दरअसल, हाल फिलहाल में बेहद खतरनाक गेंदबाज बनकर उभरे मोहम्मद सिराज ने एक गजब की यॉर्कर पर कैरेबियाई धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल को क्लीन बोल्ड किया। गेंद बिल्कुल जड़ में गिरी थी और स्टंप्स ले उड़ी। इसके बाद रसेल का रिएक्शन देखने लायक था। वह पूरी अवाक रह गए। बोल्ड होने के बाद कुछ देर तक उसी मुद्रा में बैट पकड़े झुके रहे और फिर खड़े होकर पवेलियन की ओर चल पड़े।

आंद्रे रसेल इस तरह बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। इसके साथ ही पर्पल कैप एक बार फिर सिराज के सिर पर शोभित हो गई है। सिराज के नाम 8 मैचों में 14 विकेट हैं, जबकि उनके साथ ही राशिद खान हैं। राशिद पास भी 14 विकेट हैं। इस लिस्ट में 3 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह 13 विकेट के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। युजवेंद्र चहल और तुषार देशपांडे के नाम 12-12 विकेट हैं।

मैच की बात करें तो जेसन रॉय (29 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 56) की हाफ सेंचुरी और कप्तान नीतीश राणा (21 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के) की धुआंधार पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने 5 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तूफानी अंदाज में आगाज किया, लेकिन उसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कोहली ने 37 गेंदों में 6 चौके के दम पर 54 रन ठोके, तो महिलाप लोमरोर ने 18 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। इनके अलावा दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.