रूस ने राख के ढेर में बदला बाखमुत शहर:20 हवाई हमले और 60 रॉकेट दागे

Updated on 12-12-2022 06:01 PM

यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में युद्ध खतरनाक पड़ाव पर पहुंच चुका है। रूस लगातार हवाई हमले कर यूक्रेन को पीछे धकेलने की कोई कसर नहीं छोड़ रहा। इसी बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन के बाखमुत शहर को अपने हवाई हमलों से राख के खंडहर में बदल दिया है।

इन हमलों में कई आम लोगों के मारे जाने की भी खबर है। यूक्रेन के डोनेटस्क, लुहांस्क प्रोविंस में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। जेलेंस्की ने बताया कि बाखमुत, सोलेडार, मारयिंका और क्रेमिन्ना शहर में कोई ऐसी जगह नहीं बची है जो रूसी हमलों से अछूती हो।

15 लाख लोगों के पास नहीं बिजली सप्लाई

जेलेंस्की ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि रूस देर रात ईरान में बने कामिकाजे ड्रोन से यूक्रेन पर हमले कर रहा है। जिसके चलते ओडेसा में लगभग 15 लाख लोग बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ओडेसा के अलावा यूक्रेन के खार्कीव, सुमी, डनिप्रोपेट्रोवेस्क, ज़ापोरिज्जिया और खरसोन में भी हवाई हमले तेज हुए हैं।

2 दिन में 60 रोकेट दागे

यूक्रेन की मिलिट्री ने जानकारी दी है कि शुक्रवार और शनिवार को लगातार दो दिन में रूस ने लगभग 20 हवाई हमले और 60 रॉकेट दागे हैं। इनमें 2 आम लोग मारे गए और 8 लोग गंभीर घायल हैं। रूस पर आरोप लग रहे हैं कि वो अपने हवाई हमलों से अस्पताल, दुकानों और लोगों के घरों को निशाना बना रहा है।

खरसोन में गद्दारों को ढूंढ रहा है यूक्रेन

नवंबर के महीने में यूक्रेन ने ऐलान किया था कि उन्होंने खरसोन शहर को रूस के कब्जे से छुड़ा लिया है। लेकिन, युद्ध के मैदान में अब हालात लगातार तेजी से बदल रहे हैं। रूस किसी भी कीमत पर पीछे हटने के लिए और हार मानने को तैयार नहीं है। पिछले कुछ समय से रूस ने खरसोन में हवाई हमले और तेज कर दिए हैं। यूक्रेन अब खरसोन में उन लोगों को ढूंढ रहा है जिन पर उन्हें रूसी सेना के साथ मिलकर साजिश करने का शक है।

खेरसोन में गद्दारों को ढूंढने के लिए अधिकारी सभी लोगों का आईडी कार्ड चेक रहे हैं। लोकल लोगों से पूछताछ जारी है। कारों की तलाशी ली जा रही है ताकि उन लोगों को पकड़ा जा सके जो अभी भी अपने पुराने आकाओं को जानकारी दे रहे हैं।

गवर्नर यारोस्लाव यानुशेविच ने एएफपी को बताया, कुछ लोग यहां आठ महीने से अधिक समय से रह रहे थे, रूसी शासन के लिए काम कर रहे थे। लेकिन अब हमारे पास उन सभी की जानकारी है। हमारी पुलिस उनके बारे में सब कुछ जानती है। उन सभी लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

खरसोन से यूक्रेन ने 130 गद्दारों को पकड़ा

खरसोन को रूस के कब्जे से छुड़ाने के बाद यूक्रेन ने वहां के 130 लोगों को गद्दारी के आरोप में पकड़ा है। जैसे ही यूक्रेन की सेना ने खरसोन पर अपना कब्जा पूरा किया तो लोगों ने तुरंत रूस की तारीफों में लगे बिलबोर्ड्स हटा दिए। उनकी जगह पर यूक्रेन के पोस्टर लगा दिए गए। पूरे खरसोन में गद्दारों की जानकारी देने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। एफपी से बातचीत के दौरान खरसोन की पुलिस ने बताया कि हमें काफी सारी जानकारी यहां रहने वाले आम लोगों से मिल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.