रूसी आर्मी ने गैस पाइपलाइन में 15KM चलकर हमला किया

Updated on 10-03-2025 02:53 PM

यूक्रेनी सेना ने पिछले साल अगस्त में रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला कर लगभग 1,300 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर लिया था। रूसी सेना तबसे यूक्रेन को यहां से खदेड़ने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। रविवार को रूसी की स्पेशल फोर्स ने कुर्स्क में यूक्रेनी सेना पर हमला करने के लिए करीब 15 किमी एक गैस पाइपलाइन के अंदर पैदल सफर किया।

रूस के वॉर ब्लॉगर यूरी पोडोल्याका ने बताया कि रूस की स्पेशल फोर्स ने गैस पाइपलाइन के अंदर लगभग 15 किलोमीटर तक पैदल चलकर कुर्स्क के सुद्झा के पास यूक्रेनी सेना पर टारगेट अटैक किया।

सुद्झा में एक बड़ा गैस ट्रांसफर स्टेशन है, जिसके जरिए रूस की नेचुरल गैस को यूरोप पहुंचाया जाता है।

सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार किसी देश ने रूस में घुसपैठ की 

वॉर ब्लॉगर पोडोल्याका का कहना है कि सुदझा में रात भर से लड़ाई जारी है, जो अभी भी रुकी नहीं है।

वहीं, एक अन्य वॉर ब्लॉगर यूरी कोटेनोक का कहना है कि यूक्रेनी आर्मी सुद्झा के इलाके से अपने मिलिट्री इक्विपमेंट हटाकर बॉर्डर के नजदीक ले जा रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बार यह पहली बार था जब किसी देश ने रूस की सीमा में घुसपैठ की हो। हाल के कुछ महीनों में रूसी सेना ने कुर्स्क फ्रंट पर यूक्रेनी आर्मी को काफी पीछे धकेल दिया है।

रूस के 74 गांवों पर यूक्रेन ने कब्जा किया था

यूक्रेनी सेना ने अगस्त में रूस के कुर्स्क इलाके में 74 गांवों पर कब्जा कर लिया था। यूक्रेन के अचानक हमले के बाद दो लाख रूसी नागरिकों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा था।

यूक्रेन ने 6 अगस्त को रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला शुरू किया था। उसने 13 अगस्त तक 1000 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था।

इसके बाद रूस ने पलटवार करते हुए कुर्स्क में यूक्रेन से 40% इलाका वापस छीनकर यहां 59 हजार सैनिक तैनात कर दिए।

अभी तक यूक्रेन का 20% हिस्सा रूसी कंट्रोल में 

रूस युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के लगभग 20% हिस्सा पर कब्जा कर चुका है। राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के चार पूर्वी प्रांत डोनेट्स्क, लुहांस्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन को रूस में शामिल कर चुके हैं। जबकि रूस के कुर्स्क इलाके में दोनों सेनाओं में संघर्ष जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.