रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने अपने दुश्‍मन को मारने के लिए बनाई थी Poison Squad, कौन हैं एलेक्‍सी नवलिनी

Updated on 13-03-2023 08:42 PM
मॉस्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन इस समय सदमें में होंगे। अपने जिस दुश्‍मन एलेक्‍सी नवलनी को वह दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते, उसके लिए अब तालियां बज रही हैं। रविवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्‍स में आयोजित ऑस्‍कर 2023 में नवलनी पर बनी एक डॉक्‍यूमेंट्री को बेस्‍ट डॉक्‍यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में नवलिनी को मिला यह सम्‍मान जहां उनका कद बढ़ाने वाला है तो वहीं पुतिन के लिए एक और आलोचना का विषय है। नवलिनी की पत्‍नी यूलिया नवलानया ने इस मौके पर जो भाषण दिया वह भी काफी इमोशनल पल था। यूलिया पिछले 23 सालों से एलेक्‍सी के साथ हैं। जानिए कौन है एलेक्‍सी नवलिनी और क्‍यों पुतिन उनसे घबराते हैं।
पुतिन के खिलाफ आवाज
ऑस्‍कर मिलने के बाद नवलिनी की पत्‍नी यूलिया ने कहा कि उनके पति को सिर्फ इसलिए जेल में रखा गया है क्‍योंकि उन्‍होंने सच बोला था। उनके पति को लोकतंत्र बचाने की सजा मिल रही है। यूलिया ने अपने पति मजबूत रहने के लिए कहा और उम्‍मीद जताई कि एक दिन वह जरूर बाहर आएंगे। 47 साल के नवलिनी वह शख्‍स हैं जो दावा करते हैं कि उनके पास राष्‍ट्रपति पुतिन के काले कारनामों को पूरा चिट्ठा है।
पेशे से एक वकील नवलिनी भ्रष्‍टाचार के विरोध में कैंपेन चलाते हैं। वह पिछले कई सालों से पुतिन के शासन के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं। डॉक्‍यूमेंट्री पर अगर यकीन करें तो पुतिन, नवलिनी से इतना घबराते हैं कि रूस में उनका नाम तक बैन कर दिया गया है। नवलिनी रूस की विपक्ष सहयोग परिषद के सदस्‍य हैं और रशिया ऑफ द फ्यूचर पार्टी के नेता हैं। साल 2021 तक यू-ट्यूब पर उनके चैनल के छह मिलियन से ज्‍यादा सब्रस्‍क्राइबर्स थे। उन्‍हें रूस के अगले राष्‍ट्रपति के तौर पर देखा जाता है। साल 2018 में उन्‍होंने राष्‍ट्रपति का चुनाव भी लड़ा था।
कैसे हुए पॉपुलर
साल 2011 में नवलिनी ने एक रेडियो इंटरव्‍यू में पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया को 'चोरों और ठगों' का गिरोह करार दिया था। इस इंटरव्‍यू से ही नवलिनी को पॉपुलैरिटी मिलने लगी। नवलिनी और उनकी एंटी-करप्‍शन फांउडेशन (FBK) ने एक के बाद रूस के हाई रैंक ऑफिसर्स और उनके ऐसे सहयोगियों के नाम सामने लाने शुरू कर दिए जो भ्रष्‍टाचार में शामिल थे। इन सबके खिलाफ नवलिनी ने अपने ही तरीके से जांच की थी। नवलिनी एक ब्‍लॉगर भी हैं और उनकी आवाज को पुतिन के लिए बड़ा खतरा करार दिया जाने लगा।

पुतिन ने बनाई खास टीम
साल 2020 से ही पुतिन उनके खिलाफ आक्रामक हैं। अगस्‍त 2020 में तो उन्‍हें सर्बिया में सबसे खतरनाक जहर नोविचोक दिया गया। वह कोमा में चले गए और इलाज के लिए उनकी टीम उन्‍हें जर्मनी लेकर गई। यहां से उन्‍हें रूस वापस भेज दिया गया। 17 जनवरी 2021 को वह मॉस्‍को लौटे और उन्‍हें तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नवलिनी, पुतिन के लिए कितना बड़ा खतरा हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्‍हें जहर कैसे दिया जाए इसके लिए एक पूरी 'पॉयजन स्‍क्‍वाड' तैयार की गई थी। नीदरलैंड्स स्थित बेलिंगकैट इनवेस्टिगेटर मैगजीन की मानें तो रूस की फेडरल सिक्‍योरिटी सर्विस (FSB) की इस खास टीम ने उन 40 फ्लाइट्स को ट्रैक किया था जिनसे नवलिनी सफर कर रहे थे। इस टीम का मकसद उनकी हत्‍या करना था।
यूक्रेन में हुआ है जन्‍म
यूक्रेन में जन्‍मे नव‍लिनी ने राष्‍ट्रपति प‍ुतिन पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने गेलेंदजिक में अपने लिए एक महलनुमा घर बनाया है। नवलिनी का कहना था कि इसके लिए पुतिन ने जो घूस ली है, उसकी कल्‍पना भी नहीं की जा सकती है। नवलिनी और उनकी टीम ने दावा किया कि उनके पास अपनी बात को साबित करने के सारे सबूत मौजूद हैं। उनका कहना था कि पुतिन के करीबी भी उन्‍हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्‍होंने पुतिन के अरबों डॉलर्स को छिपाने में मदद की है।


गर्लफ्रेंड्स तक की जानकारी
नवलिनी ने पुतिन की गर्लफ्रेंड्स स्वेतलाना क्रिवोनोगिख और एलिना काबेवा के बारे में भी रिपोर्टिंग की थी। पुतिन से जुड़े इन वीडियोज को यू-ट्यूब पर एक दिन से भी कम समय में 20 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा गया। एक हफ्ते में इस वीडियो को 92 मिलियन व्‍यूज मिले थे। पुतिन इतना ज्‍यादा घबरा गए थे कि उन्‍होंने अपने प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव को एक मीडिया कॉन्‍फ्रेंस करने का ऑर्डर दिया। इस कॉन्‍फ्रेंस में पेस्‍कोव ने नवलिनी की जांच को 'घोटाला' करार दिया। पेस्‍कोव ने नवलिनी को एक बदमाश बताया और कहा कि ऐसे लोगों को सुनने का कोई मतलब नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.