रूस की बढ़ेगी टेंशन, यूक्रेन को 60 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देगा अमेरिका

Updated on 16-09-2022 05:56 PM

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 60 करोड़ अमरीकी डॉलर के अतिरिक्त रक्षा सहायता देने की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने कहा, "मैं सितंबर 2021 से यूक्रेन के लिए अमेरिकी हथियारों और उपकरणों के हमारे सहयोग के तौर पर 60 करोड़ अमरीकी डॉलर की अतिरिक्त मदद की घोषणा कर रहा हूं। इसके तहत अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को अतिरिक्त हथियार, युद्ध सामग्री और उपकरण देगा।" उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अमेरिका 15 अरब डॉलर से अधिक की मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रोन को रूस को जवाब देने के लिए उन्नत हथियारों और उपकरण दे रहा है। यूक्रेन की सेना इतनी प्रभावी ढंग से उपयोग कर रही है क्योंकि वे रूस के आक्रमण के खिलाफ अपने सफल जवाबी हमले को जारी रखते हैं।

ब्लिंकेन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका यूक्रेन के लोगों का तब तक समर्थन करेगा जब तक इसकी जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, "धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ यूक्रेन के लोग अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं। वे अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। यूक्रेन भी बहुत ही बहादुरी के साथ युद्ध लड़ रहा है और दुश्मनों को पीछे ढकेल रहा है।"

 यूक्रेन की बढ़त पर पुतिन बड़े सहयोगियों को अपनी तरफ रिझाने में जुटे
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बड़े सहयोगियों को अपनी-अपनी तरफ रिझाने में जुटे हैं। दोनों ही देश अब इस युद्ध में अपने प्रयास तेज करना चाहते हैं, जिसका भविष्य हाल के दिनों में अब यूक्रेन की तरफ झुक गया है। उजबेकिस्तान के प्राचीन शहर समरकंद में पुतिन को रूस के अंतरराष्ट्रीय एकांतवास को खत्म करने और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपने संबंधों को मजबूत बनाने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.