रूस की धमकी को हल्के में नहीं ले सकते! नाराज हुए पुतिन तो हो जाएगा भारत का बड़ा नुकसान, जानें क्या-क्या खतरा

Updated on 25-05-2023 07:29 PM
मॉस्को : दुनिया में अगर किन्हीं दो देशों के बीच दोस्ती की मिसाल देनी हो तो भारत और रूस इसके सबसे अच्छे उदाहरण हैं। पिछले साल जब यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ तो आधी से अधिक दुनिया रूस के खिलाफ हो गई लेकिन भारत के साथ उसके संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन अब इस दोस्ती में दरार आती प्रतीत हो रही है। पश्चिमी देश रूस को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की 'ब्लैक लिस्ट' में शामिल कर आर्थिक रूप से पूरी तरह अलग-थलग करने का प्रयास कर रहे हैं। रूस ने इसे लेकर भारत समेत अपने मित्र देशों से 'धमकीभरे लहजे में' मदद मांगी है।


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस ने भारत समेत अन्य देशों को धमकी दी है कि अगर उन्होंने एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट से बचने में उसकी मदद नहीं की तो वह डिफेंस और एनर्जी डील रद्द कर देगा। एफएटीएफ एक इंटर-गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन है जो 'अनुचित धन' से मुकाबला करने के लिए मानक तय करता है। पश्चिमी देश एफएटीएफ पर रूस को ब्लैक या ग्रे लिस्ट में शामिल करने का दबाव बना रहे हैं।

रूस की धमकी, खतरे की घंटी

एफएटीएफ ने फरवरी में रूस को निकाय की सदस्यता से सस्पेंड कर दिया था। दूसरी ओर यूक्रेन रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाने पर जोर दे रहा है। फिलहाल इस रिपोर्ट को लेकर भारत और रूस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन रूस की धमकी भारत के लिए खतरे साबित हो सकती है। अगर दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई तो इसका असर कई परियोजनाओं पर पड़ सकता है।

भारत को क्या होगा नुकसान?

अगर रूस एफएटीएफ में शामिल हुआ तो तेल कंपनी रोसनेफ्ट और नायरा एनर्जी लिमिटेड के बीच सहयोग पर असर पड़ेगा। भारत को रूसी हथियारों और सैन्य उपकरणों के निर्यात के साथ-साथ डिफेंस सेक्टर में तकनीकी सहयोग भी प्रभावित हो सकता है। रूस की धमकी फरवरी में एयरो इंडिया 2023 प्रदर्शनी में प्रस्तुत नए जॉइंट एविएशन प्रोजेक्ट के लिए रूसी प्रस्ताव, भारत में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र में प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहयोग और नॉर्थ-साउथ ट्रेडिंग कॉरिडोर के विकास से जुड़ी कार्गो परिवहन सेवाओं पर रूसी रेलवे के RZD Logistics और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौते के लिए खतरा पैदा करती हैं।

भारत के लिए नजरअंदाज करना होगा मुश्किल

अमेरिका और उसके सहयोगियों ने यूक्रेन में युद्ध के चलते रूस को दुनिया का सबसे प्रतिबंधित देश बना दिया है। प्रतिबंधों के माध्यम से पश्चिमी देश रूस पर पीछे हटने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन मॉस्को ने अपनी अर्थव्यवस्था को लगे झटके को भारत और चीन जैसे देशों के साथ संबंध मजबूत करके काफी हद कम कर दिया है। अगर रूस एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट में शामिल होता है तो भारत के लिए इसे नजरअंदाज करना और हमेशा की तरह उससे व्यापार जारी रखना कठिन होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.