रुतुराज गायकवाड़ का सपना टूटा... बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में नहीं मिलेगा मौका, ऑस्ट्रेलिया से भेजा गया

Updated on 18-11-2024 01:20 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला दुनिया की सबसे तेज पिच माने जाने वाली पर्थ में होगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। नंबर तीन पर खेलने वाले शुभमन गिल का पहले मैच से बाहर रहना तय है। कप्तान रोहित शर्मा भी अभी तक भारत में ही हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि इंडिया ए के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को ऑस्ट्रेलिया में ही रोक लिया जाएगा।

भारत वापस लौटे रुतुराज गायकवाड़


इंडिया ए की टीम दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेलने ऑस्ट्रेलिया गई थी। रुतुराज गायकवाड़ उस टीम के कप्तान थे। रुतुराज ने प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वाका के मैदान पर उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से शॉट खेले थे। इसके बाद कहा जा रहा था कि उन्हें टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है। लेकिन इंडिया ए के अन्य खिलाड़ियों के साथ वह भारत लौट आए हैं। रुतुराज के साथ साई सुदर्शन की भी वापसी हो गई है।

टेस्ट की तैयारी के लिए टी20 से बाहर


रुतुराज गायकवाड़ को टेस्ट में भारतीय टीम के बैकअप ओपनर के रूप में देखा जा रहा था। इसी वजह से उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज की टीम में जगह नहीं मिली। उस दौरान रुतुराज ईरानी कप में खेल रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित हुई टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया। अभिमन्यु ईश्वरन बैकअप ओपनर के रूप में ऑस्ट्रेलिया गए हैं। अब रुतुराज को ऑस्ट्रेलिया में रोका भी नहीं गया है।

देवदत्त पडिक्कल ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे


एक तरफ जहां रुतुराज गायकवाड़ और साई सुदर्शन भारत लौट गए हैं तो दूसरी तरफ देवदत्त पडिक्कल को ऑस्ट्रेलिया में रोक लिया गया है। शुभमन गिल की जगह पहले टेस्ट में उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग देने की बात भी चल रही है। पडिक्क्ल ने भारत के लिए एकमात्र टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल की शुरुआत में धर्मशाला में खेला था। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार पारियों में उन्होंने 36, 88, 26 और 1 रन बनाए थे। वहीं रुतुराज के बल्ले से चार पारी में सिर्फ 20 रन निकले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.