सचिन को भी बना लिया दीवाना, सिक्सर किंग टिम डेविड को तेंदुलकर ने सीने से लगा लिया

Updated on 01-05-2023 07:48 PM
मुंबई: आखिरी ओवर में टिम डेविड के तीन लगातार छक्कों ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स पर जीत दिलाई बल्कि 'क्रिकेट के भगवान' का भी दिल जीत लिया। इधर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टिम डेविड जेसन होल्डर की गेंदों को मैदान पार भेज रहे थे तो उधर सचिन तेंदुलकर खुशी से फूले नहीं समां रहे थे। डेविड के हर छक्के पर वह झूम रहे थे। वानखेड़े स्टेडियम पर रिकॉर्ड 212 रन का लक्ष्य हासिल करने के बाद सचिन तेंदुलकर भी स्टैंड्स से मैदान पर उतरे और टिम डेविड को सीने से लगा लिया।
सिंगापुर में जन्म
    टिम डेविड सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 45 रन की शानदार पारी खेलकर विश्व क्रिकेट में सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक होने की अपनी प्रतिष्ठा पर खरे उतरे। इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के 1000वें मैच में कुल 213 रनों का रिकॉर्ड। सिंगापुर में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर टिम डेविड को पिछले साल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8.25 करोड़ रुपये में साइन किया था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज छठे नंबर पर बैटिंग करने आया और कुछ ही गेंदों के भीतर पूरा खेल बदल दिया।
    पोलार्ड से हो रही तुलना
    ऊंचे कद के इस ऑलराउंडर ने दो चौके और पांच बड़े छक्के लगाए। 27 वर्षीय डेविड के छक्कों से सिर्फ सचिन तेंदुलकर और खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम की भीड़ ही नहीं बल्कि सूर्यकुमार यादव और जोफ्रा आर्चर जैसे साथी खिलाड़ी भी उत्साहित नजर आए। मैच के बाद रोहित शर्मा ने टिम डेविड की तुलना कायरन पोलार्ड से कर दी। पिछले सीजन तक टीम के अहम ऑलराउंडर्स में से एक रहे पोलार्ड फिलहाल कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। बीते कई साल से वह इसी तरह डेथ ओवर्स में मुंबई को जीत दिलाते आ रहे थे। डेथ ओवर्स में बाउंड्री पर अपने ऊंचे कद का इस्तेमाल कर कैच लपकते थे, जैसे अब टिम डेविड कर रहे हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.