पाकिस्तानी Seema Haider का पहला प्यार नहीं है सचिन, नोएडा के घर में लिखी जा रही नई प्रेम कहानी

Updated on 10-07-2023 01:27 PM
नोएडा: शायद आपने 'वीर-ज़ारा' देखी होगी। 'गदर- एक प्रेम कथा' पार्ट-2 अभी रिलीज नहीं हुई है और पार्ट-3 जैसी रियल स्टोरी तैयार है। जी हां, नोएडा के रबूपुरा में इन दिनों एक भारतीय प्रेमी और एक पाकिस्तानी प्रेमिका के रिश्तों की नई कथा लिखी जा रही है। आगे इस पर फिल्म भी बन जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। यह कहानी बिल्कुल अलग है। प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने के इरादे से बॉर्डर पार कर सीमा गुलाम हैदर (27) भारत आ गई है। वह अपने साथ चार बच्चों को भी ले आई है। उसे नोएडा के सचिन से पबजी के जरिए इश्क हुआ था और आज वह हिंदू बनने को भी तैयार है। बच्चों के नाम भी बदल दिए। सोशल मीडिया पर यह लव स्टोरी चर्चा में है। उस समय भारत में लॉकडाउन चल रहा था जब पहली बार सीमा और सचिन आपस में कनेक्ट हुए। पबजी से मिले, बातें होने लगीं, प्यार हुआ। नेपाल में दोनों सात दिन तक साथ रहे और आजकल सीमा नोएडा में सचिन के घर पर हैं। एक इंटरव्यू में सीमा ने अपनी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे किए हैं।

मैं जिस लड़के को पसंद करती थी...
सीमा हैदर ने बताया कि वह पहले एक लड़के को पसंद करती थीं लेकिन उससे शादी नहीं हो पाई। सीमा की मोहब्बत से नाराज घरवालों ने जबरदस्ती उनकी शादी मौजूदा पति से करा दी। सीमा ने बताया, 'कोर्ट मैरिज में मुझसे जबरन साइन कराया गया था... हमारे यहां (पाकिस्तान) ऐसा होता है कि अगर आपने प्यार कर लिया तो लोग इसे गलत मानते हैं। बेइज्जती समझते हैं। मेरे पति की पहली शादी से दो बच्चे हैं। दो साल से वह साथ में नहीं हैं।' जब सीमा से कहा गया कि उनके पति सऊदी से पीएम मोदी से रिक्वेस्ट कर रहे हैं तो उन्होंने झट से जवाब दिया, 'मौका मिल गया है न अब तो। पूछिए पहले, कहां थे इतने दिन तक। 10 मई को मैं घर से निकली थी।'

पाक से नेपाल और...
सीमा पाकिस्तान से नेपाल पहुंची थीं। वहां पाकिस्तानी सिम वाला फोन काम नहीं कर रहा था तो नोएडा कैसे पहुंचीं? सीमा ने बताया, 'पहले पैसे चेंज करवाए। एयरपोर्ट के अंदर ही सब कुछ है। 500 रुपये में वहां सिम मिलता है। मेरे पास सारे कागज थे बस भारत का वीजा नहीं था।' वह पहले सीधे भारत आना चाहती थीं लेकिन भारतीय अधिकारी यानी सरकारी मुलाजिम के साइन, आधार कार्ड चाहिए थे। सीमा कहती हैं कि सचिन को कोई दे नहीं रहा था। मुस्कुराते हुए वह आगे कहती हैं, 'लेकिन मैंने ठान लिया था कि मैं इंडिया जरूर जाऊंगी। मैं मर जाऊं पर इनके (सचिन) पास जरूर जाऊंगी।'

गदर का डायलॉग बोलते हुए सीमा कहती हैं, 'अगर सीमा को वीजा नहीं मिलेगा तो क्या वह इंडिया नहीं आएगी, आ गई न।'

अगर सीमा नहीं आ पातीं तो सचिन क्या करते? इस सवाल पर सीमा मुस्कुरा देती हैं और सचिन भी। सचिन ने इतना जरूर कहा कि सीमा के बच्चों को मैं अपने बच्चों से ज्यादा चाहूंगा। इन्हें पढ़ाऊंगा-लिखाऊंगा।

सचिन ने बताया कि जब नेपाल में सीमा मिलने आई थी तब बच्चे पाकिस्तान में थे। सचिन ने ही उससे कहा था कि सीमा तुम वापस पाकिस्तान जाओ और बच्चों को साथ लेकर आना। जबकि सीमा ने तय कर लिया था कि बच्चों को उनकी बहन पाकिस्तान में पाल लेगी। सचिन के कहने पर प्लान बदला और वह बच्चों के साथ नोएडा आ गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.