सचिन पायलट को जनता से न्याय की उम्मीद, बना सकते हैं थर्ड फ्रंट

Updated on 11-05-2023 06:40 PM
नई दिल्ली: राजस्थान चुनाव (Rajasthan Election) की दस्तक के साथ ही यहां की राजनीति में अब 'ग्लोबल वार्मिंग' का असर दिखने लगा है। जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है उसी तरह से कांग्रेस में हो रही उथल-पुथल के कारण राजस्थान का राजनीतिक तापमान भी बढ़ने लगा है। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच के मतभेद किसी से छुपे नहीं हैं, लेकिन अब ये मामला मतभेद तक नहीं बल्कि राजस्थान की राजनीतिक जमीन पर बड़े युद्ध की ओर इशारा कर रहे हैं।

सचिन पायलट के बयान में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को लेकर नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए भी नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। सचिन के इस बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में वह थर्ड फ्रंट बनाने का फैसला ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब चुनावी मैदान में जंग 'त्रिकोणीय' होगी।

राजस्थान की राजनीति में अब तक 'एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस' सरकार की परंपरा रही है। लेकिन, अब सचिन पायलट (sachin pilot) के बगावती तेवर देखकर लगता है कि यह परंपरा टूट सकती है। हालांकि, कई लोग थर्ड फ्रंट को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। दरअसल, राजस्थान में 2018 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से गहलोत-पायलट के बीच का विवाद लगातार बढ़ता गया। दोनों नेता एक-दूसरे पर हमलावर रहे हैं लेकिन, गहलोत बहुत हद तक पायलट पर भारी नजर आये हैं। ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि क्योंकि तेवर दोनों ने दिखाये लेकिन अंजाम पायलट ने भुगता।

पायलट बीते पांच सालों से अपने संघर्ष की कहानी कांग्रेस हाईकमान और जनता के बीच रख रहे हैं लेकिन एक जगह यानी कांग्रेस से उन्हे कोई न्याय मिलता नहीं दिख रहा है तो दूसरे यानी जनता का फैसला आना बाकी है। ऐसे में पायलट ने पहले राजे पर भ्रष्टाचार के जरिए गहलोत पर निशाना साधा और एक दिन का अनशन किया। उसके बाद अब यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया है। यानी साफ है कि पायलट गहलोत पर वार करने से रुकेंगे नहीं। मतलब लड़ाई जारी रहेगी।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो, आने वाले कुछ महीनों में पायलट थर्ड फ्रंट बनाने का ऐलान कर सकते हैं। क्योंकि वो बीजेपी के खिलाफ पहले से हमलावर रहे हैं और कांग्रेस में बहुत कुछ मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। वहीं, पायलट के थर्ड फ्रंट बनाने से क्षेत्रीय दल भी सचिन के साथ आ सकते हैं, जो बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ हैं।

इसके अलावा, पायलट थर्ड फ्रंट बनाकर अपना कद भी बढ़ाने की कोशिश करेंगे और अगर चुनाव में कुछ सीट भी उनको मिल गई तो वो किंगमेकर की भूमिका में जरूर आ सकते हैं। वहीं, पायलट के अलग होने से कांग्रेस पर भी सवाल उठेंगे, जिससे पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है।

पायलट जिस रास्ते पर चल रहे हैं उससे उन्हें कितना फायदा होगा ये कहना जल्दबाजी है लेकिन इतना तो तय है कि अगर समय रहते इस चिंगारी को कांग्रेस ने नहीं बुझाया तो पार्टी को 2023, 2024 के चुनाव में भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, कुछ जानकार इसे पायलट के भीतर धैर्य की कमी बता रहे हैं जिसका नतीजा कुछ समय में देखने को मिल जायेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.