सचिन पायलट आज टोंक दौरे पर, काफी अरसे बाद पोस्ट में CM अशोक गहलोत की फोटो, सुलह से कांग्रेस की राह आसान

Updated on 22-08-2023 12:29 PM
टोंक : पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट विधानसभा चुनाव को लेकर टोंक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हो चुके। CWC कमेटी मेंबर बनने के बाद सचिन पायलट काफी आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पायलट आज 22 अगस्त को टोंक में आएंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। हाल ही में ट्विटर पर पायलट की पोस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीर दिखाई देने से सियासत भी गर्म हो गई है। इस दौरान काफी अरसे बाद गहलोत की तस्वीर दिखाई देने को लेकर सियासी गलियारे में राजनीतिक जानकार कई तरह के मायने निकाल रहे हैं। इधर, इस चीज को कांग्रेस के लिए शुभ माना जा रहा है कि अब कांग्रेस में पायलट और गहलोत के बीच कोई विवाद नहीं है।

ट्विटर की पोस्ट में नजर आए मुख्यमंत्री गहलोत

टोंक में 22 अगस्त को सचिन पायलट जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इस पोस्ट में पायलट के पोस्टर के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ सीएम अशोक गहलोत की फोटो भी नजर आई है। जिसको लेकर सियासत में खूब चर्चा हो रही हैं। पायलट ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 'हमारे कार्यकर्ता, हमारी ताकत...मैं अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में 22 अगस्त को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लूंगा। यह सम्मेलन हमारे निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित है। ... जय कांग्रेस ..पायलट के ट्विटर हैंडल से शेयर किए पोस्टर में सीएम गहलोत की तस्वीर भी दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से प्रदेश के सियासत में पारा चढ़ गया है।

टोंक की जनसभा को लेकर सब की पायलट पर नजर

कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी कमेटी का मेंबर बनने के बाद सचिन पायलट 22 अगस्त को आ रहे हैं। जहां वे जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पायलट के टोंक दौरे को लेकर सियासी गलियारों में इस पर पूरी नजर बनी हुई है। इस दौरान पायलट 22 अगस्त की जनसभा में राजस्थान की सबसे हॉट सीट टोंक विधानसभा से फिर से चुनाव पारी का आगाज कर सकते हैं। दूसरी ओर पायलट के टोंक से फिर से चुनावी पारी की वापसी के कयास के बाद सियासी गलियारों में पारा चढ़ गया है।

2 घंटे के दौरे को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण पर

टोंक विधायक सचिन पायलट CWC कमेटी के मेंबर बनने के बाद पहली बार 22 अगस्त को टोंक आ रहे हैं। हालांकि पायलट का टोंक आने का प्रोग्राम उनके कमेटी मेंबर बनने से पहले लगभग तय हो चुका था। इस दौरान सचिन पायलट के टोंक जिले की सीमा में घुसने के साथ ही कार्यकर्ताओं की ओर से उनका जोरदार स्वागत करने के तैयारी की जा रही है। इस दौरान जयपुर से टोंक के बीच में कई स्थानों पर पायलट का स्वागत होगा। इसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और गुर्जर समाज के लोगों में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। उधर, टोंक पहुंचने के बाद पायलट रामलीला मैदान में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच पायलट करीब 2 घंटे तक टोंक में रहेंगे। जहां कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पायलट की जनसभा को लेकर रामलीला मैदान में पांडाल लगाकर अंतिम चरण पर तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट - मनीष बागड़ी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.