सचिन पायलट को राजस्थान जाकर मेहनत करनी चाहिए : बृजमोहन

Updated on 22-03-2024 06:08 PM

रायपुर। शिक्षा, धर्मस्व पर्यटन मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के रायपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो खुद अपनी उड़ान उड़ा नहीं पाएं वो छत्तीसगढ़ को उड़ानें आ रहें हैं। जो खुद लोकसभा चुनाव लड़ने तैयार नहीं हैं वो दूसरे को लोकसभा चुनाव लड़ाने आ रहें हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले ही कांग्रेस को नकार दिया है अब इन तिल में तेल नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता चुनाव नहीं लड़ना चाहता है सचिन पायलट की मेहनत यहां बेकार जाएगी। मुझे लगता हैं सचिन पायलट राजस्थान जाकर मेहनत करेंगे तो बेहतर होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति काफी दयनीय है। एक ओर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने अभी तक मात्र छह प्रत्याशी घोषित किए हैं। उसमें से भी कई प्रत्याशियों ने चुनाव नहीं लड़ने अनिच्छा जाहिर कर दी थी। पर वो मजबूरी में चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सचिन उस विमान के पायलट बनकर उड़ान भरने आ रहे हैं जिसमें कोई सवार ही नहीं होना चाह रहा हैं। और खुद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं क्योंकि वो यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि कांग्रेस इस बार दहाई का आंकड़ा छू ले तो भी बहुत बड़ी बात होगी...? ऐसा लगता हैं हार की जिम्मेदारी लेने ‌से सारे कांग्रेसी नेता डर गये हैं इसलिए तो सचिन को पायलट बनाकर छत्तीसगढ़ में ऐसे विमान को उड़ानें भेजा गया है जिसमें कोई भी सवार नहीं है जो संभावित क्रैश होने के डर  से अपनी-अपनी जान बचाने इधर उधर भाग रहे हैं। पांच साल छत्तीसगढ़ में सत्ता सुख भोगते हुए कांग्रेसी  घोटाले और भ्रष्टाचार करके मस्त रहें जनता ने इनको कुर्सी से उतार दिया। थके-हारे सचिन पायलट कांग्रेसियों में जोश भरने छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे  हैं। अभी तक कांग्रेस ने अपने 6 ही प्रत्याशियों की घोषणा की हैं बाकी बची पांच सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने प्रत्याशी भी नहीं मिल रहे हैं क्योंकि सभी को छत्तीसगढ़ ही नहीं देश भर में भी हार दिख गई हैं कुछ नेताओं ने तो कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है तो कुछ क़तार में है और जो बच गए हैं उन्होंने अपना बोरिया बिस्तर बांध लिया है और घर बैठ गये है। लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सुपड़ा विधानसभा की तरह साफ होना तय है और हार का ठिकरा पायलट पर ही फूटेगा। क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता  ने  लोकसभा की 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताने का अपना मन बना लिया हैं अबकि बार 400 पार का नारा सच होगा। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.