आसमान छू रही सचिन की नेटवर्थ, दिनों दिन बढ़ रही कमाई, कहां से आ रहा इतना पैसा?

Updated on 21-10-2024 01:06 PM

नई दिल्ली. दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को आज कौन नहीं जानता. सचिन विश्व क्रिकेट का एक बड़ा नाम है. वजह उनके बड़े-बड़े कारनामे. सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है. क्रिकेट से संंन्यास लेने के बाद भी सचिन तेंदुलकर आज करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. वह आज भी सबसे अमीर क्रिकटरों की गिनती में आते हैं.


सचिन तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. लेकिन उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा. इसका अंदाजा हम इससे लगा सकते हैं कि सचिन की नेटवर्थ 2020 में उनकी नेटवर्थ 835 करोड़ थी. लेकिन 2021 में यह बढ़कर 1,080 करोड़ हो गई. मौजूदा रिपोर्ट्स की मानें तो अब सचिन की नेटवर्थ 1400 करोड़ रुपए से भी अधिक हो गई है. आने वाले समय में यह और भी आगे जा सकती है.


इसकी सबसे बड़ी वजह है ब्रांड एंडोर्समेंट. सचिन तेंदुलकर ल्यूमिनियस, बूस्ट, अनअकैडमी जैसी कई कंपनियों के लिए प्रचार करते हैं. यह कंपनी उन्हें जमकर पैसा देती है. इसके अलावा सचिन का क्लोथिंग का भी बिजनेस है. उनके कई सारे रेस्तरां भी चलते हैं. मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में सचिन तेंदुलकर के कई रेस्तरां हैं. जिसके जरिए वो करोड़ों की कमाई करते हैं. सचिन मुंबई में रहते हैं उनके घर की कीमत 100 करोड़ रुपए के करीब है.


सचिन तेंदुलकर के करियर की बात करें तो सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 मैच खेला है. इन मैचों में सचिन ने क्रमश: 15921, 18426 और 10 रन बनाए हैं. इन तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर सचिन ने अब तक कुल 100 शतक जड़े हैं. उनके इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई नहीं आ सका है. विराट कोहली अब तक 80 शतक लगा चुके हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.