दमोह की कसाई मंडी में आरक्षक की हत्या:अस्थाई चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक के सिर में मारा पत्थर, पार्षद लेकर पहुंची अस्पताल

Updated on 24-12-2022 05:17 PM

दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में संचालित एक अस्थाई पुलिस चौकी में तैनात एसएएफ आरक्षक की कुछ अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है। घटनाक्रम शुक्रवार रात 11.30 बजे का है।

चौकी में खाना खा रहे अन्य साथियों को जब आहट मिली तो वह रोड पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि उनका साथी बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ा है। बाजू में ही बजरिया वार्ड 7 की पार्षद कविता राय रहती हैं, उन्होंने तत्काल आरक्षक को उठाया और जिला अस्पताल लेकर आ गई चैकअप के बाद डॉक्टर ने उस आरक्षक को मृत घोषित कर दिया है।

कौन थे आरोपी किसी को नहीं पता

चौकी इंचार्ज वीर बहादुर राय ने बताया कि चौकी के भीतर खाना खाने के बाद बर्तन साफ कर रहे थे, तभी रास्ते से लोगों के हंगामे की आवाज आई। उनका साथी आरक्षक सुरेंद्र सिंह पहुंचा, तो ऑटो में सवार कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे।

आरक्षक ने उन्हें मना किया और इसी बीच उन अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक सुरेंद्र सिंह के सिर पर किसी हथियार से पत्थर से वार कर दिया। जब आरक्षक की आवाज पहुंची, तो वह मौके पर पहुंचे, वहां देखा कि आरक्षक के सिर से खून निकल रहा है। आरोपी कौन है उन्हें इसकी जानकारी नहीं।

जिला अस्पताल पहुंचे एसपी

खबर मिलने के बाद एसपी डीआर तेनीवार जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोतवाली टीआई विजय राजपूत को कसाई मंडी क्षेत्र रवाना करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी तरह आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी करें, हालांकि अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

कानून व्यवस्था पर पार्षद ने उठाए सवाल

उधर क्षेत्र की पार्षद कविता राय ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में आए दिन कई तरह की घटनाएं होती रहती हैं। बदमाश इसी तरह बेखौफ हैं।

उनका कहना है कि जब पुलिस के जवानों की ही हत्या की जा रही है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उनकी मांग है कि तत्काल ऐसे बदमाशों को पुलिस चिह्नित कंरे और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.