दपूमरे महाप्रबंधक तरुण प्रकाशद्वारा चांदाफोर्ट-वडसा रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण

Updated on 14-06-2025 01:21 PM

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवेमहाप्रबंधक तरुण प्रकाश, द्वारा 13 जून को नागपुर मंडल के चांदाफोर्ट-वडसा रेलखंड का एक दिवसीय संरक्षा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, परिचालन, कार्य प्रणाली, रख-रखाव एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा की । इस अवसर पर मुख्यालय के सभी विभाग प्रमुख, मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर दीपक कुमार गुप्ता सहित मंडल के शाखाधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे । संरक्षा निरीक्षण की शुरुआत सुबह 09:00 बजे चांदाफोर्ट स्टेशन से हुई ।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक  ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चांदाफोर्ट एवं वडसा में किए जा रहे कार्यों, इस खंड पर निर्माणाधीन लूप लाइन, प्रस्तावित कॉर्ड लाइन, पैनल एवं प्वाइंट व क्रॉसिंग क्रमांक 41बी का निरीक्षण किया ।इस दौरान चांदाफोर्ट से केलझर खंड में कर्व नंबर 80 एवं पुल संख्या 322, केलझर से मुलमारोरा स्टेशन के बीच लोडिंग पॉइंट, लेवल क्रासिंग गेट क्रमांक जीसीएफ़-125, मुलमारोरा से राजोली रेलखंड में पुल संख्या 270 एवं एसईजे नंबर 18, तथा राजोली से आलेवाही स्टेशन तक गति परीक्षण कर ट्रैक की स्थिरता और संरचनात्मक स्थिति का मूल्यांकन किया गया महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा निरीक्षण के दौरान तोलेडीह पैसेंजर हाल्ट एवं नागभीड़ स्टेशनों पर ट्रैक मेंटेनेंस गैंग स्टाफ से प्रत्यक्ष संवाद किया गया । उन्होंने कर्मचारियों से कार्य में आने वाली चुनौतियों, संसाधनों की उपलब्धता और संरक्षा मानकों के पालन के विषय में जानकारी ली । ट्रैक अनुरक्षण की गुणवत्ता में सुधार हेतु कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

इसके अतिरिक्त, केलझर स्टेशन पर महाप्रबंधक  ने गुड्स फ्रेट लोडर कर्मियों से भी संवाद किए । लोडिंग कार्यों की प्रक्रिया, संरक्षा उपायों एवं संचालन से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की गई । कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए, जिन पर यथोचित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए । निरीक्षण के अंतर्गत   आलेवाही से तोलेडीह रेलखंड के एलएचएस क्रमांक 56, नागभीड़ में रनिंग रूम, स्टेशन पैनल, रेलवे इंस्टीट्यूट, टीएसएस, नागभीड़-इतवारी गेज कन्वर्जन कार्यों, स्वास्थ्य इकाई एवं एआरएमई स्केल-1 का निरीक्षण किया ।

ब्रह्मपुरी-वडसा रेल खंड का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने ब्रह्मपुरी से वडसा के मध्य स्थित महत्वपूर्ण पुल संख्या 159, स्टेशन पैनल, रेलवे कॉलोनी, यात्री सुविधाएं, गुड्स शेड और वडसा-गडचिरोली नई रेललाइन परियोजना की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने नागभीड़ स्टेशन स्थित रनिंग रूम का निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी गहन जायजा लिया । उन्होंने रनिंग रूम की स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं, विश्राम व्यवस्था एवं सेफ्टी मानकों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान चांदाफोर्ट, नागभीड़ स्टेशनों पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं डीआरयूसीसी/जेडआरयूसीसी सदस्यों से भी ट्रेनों की समयबद्धता, नई रेल सेवाओं, ठहराव, विस्तार, और यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान नागभीड़ स्टेशन पर महाप्रबंधक महोदय ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों से भी आह्वान किया कि रेलवे परिसर को हराभरा और स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी करें । इस निरीक्षण के माध्यम से रेल खंड की संरक्षा, संरचनात्मक गुणवत्ता, यात्री सेवा, वाणिज्यिक उपयोग एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन किया गया, जिससे भविष्य की योजनाओं एवं सुधारात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.