'भगवा रंग त्याग का प्रतीक, उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे':सीएम भूपेश बघेल ने किए सवाल- बताएं उन्होंने क्या बलिदान किया

Updated on 19-12-2022 07:35 PM

बॉलीवुड मूवी पठान में एक गाने के सीन में हिरोइन के भगवा रंग के कपड़े पहने का विवाद पूरे भारत में उठ रहा है। इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा किसी भी रंग के कपड़े पहनने और उसे धारण करने में बड़ा अंतर है। भगवा रंग त्याग का प्रतीक है। जब कोई साधु-सन्यासी अपने घर व समाज का त्याग करता है तो वह भगवा रंग धारण करता है। आज उसे बजरंगी गुंडे पहन रहे हैं। पहले वे बताएं उन्होंने क्या त्याग किया है।

भिलाई के सेक्टर 6 में बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवा रंग के विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ये कोई विवाद का मुद्दा ही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है। इसलिए जो जनता और समाज के मुद्दे नहीं हैं उसे सामने लाकर वो उसका ध्रुवीकरण कर रही है। कोई व्यक्ति किसी भी रंग का कपड़ा पहन लेता है तो उससे कुछ हो नहीं जाता है। उनके कार्यक्रम में कुछ लोग काले कपड़े पहन कर आएं है तो क्या वो मुख्यमंत्री का विरोध करने आए हैं। कोई नीला कपड़ा पहना है तो क्या वे अंबेडकराइड हो गया है।

कपड़ा पहना अलग बात है और उसे धारण करना अलग है। धारण कौन करता है। जब कोई साधु संत अपने समाज और घर का त्याग करता है और साधु हो जाता है तो वो भगवा रंग का वस्त्र धारण करता है। भगवा रंग ज्वाला या अग्नि का प्रतीक है। ये बजरंगी गुंडे भगवा रंग का गमझा पहन कर निकल रहे हैं। पहले बताएं कि उन्होंने समाज और परिवार के लिए क्या त्याग किया है। वो तो वसूली करने के लिए भगवा रंग पहन रहे हैं। रंग की ही बात है तो भारतीय जनता पार्टी ये बताए कि आज उनके सांसद और विधायक जो हीरो हैं वो हिरोइनों के साथ डांस कर रहे हैं। अलग-अलग रंग का कपड़ा पहन रहे हैं। उनके बारे में उनकी क्या सोच है।गुरु घासीदास के आदर्शों पर चलने की कही बात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा गुरु घासीदास जयंती हर साल भिलाई स्थित सतनाम भवन में मनाई जाती रही है। इस बार भी यह कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में लोग आए। घासीदास बाबा ने मानवता को जीवित रखने के लिए जो संदेश दिए हैं वो आज भी जीवित हैं। बाबा ने मनखे-मनखे एक समान का जो संदेश दिया है हमें उसे आत्मसात करना चाहिए और उनके बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व अन्य मंत्री और कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भिलाई तीन स्थित अपने निवास गए वहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह रायपुर जाएंगे।
राजभवन के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रहीं हैं राज्यपाल
आरक्षण विधेयक के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा 2 दिसंबर को हमने आरक्षण का विधेयक पारित करके राजभवन भेज दिया है। राज्यपाल ने पहले कहा कि हम तुरंत उसमें हस्ताक्षर करेंगे, लेकिन अब वे उसमें हस्ताक्षर नहीं कर रही है। वो इस पर विभाग के अधिकारियों की राय ले रही हैं। जब विधेयक विधानसभा ने पारित किया है तो उसके लिए विभाग के अधिकारियों से क्यों पूछा जा रहा है। क्या अधिकारी विधानसभा से ऊपर हो गए हैं। राज्यपाल अनुसुइया उइके राजभवन के अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम कर रही हैं। हमने उनसे कहा कि वो चाहें तो हस्ताक्षर कर दें या फिर उसे लौटा दें।
प्रधानमंत्री पर विदेशी टिप्पणी का सीएम ने किया विरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री को कोई विदेश का व्यक्ति टिप्पणी करें ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कल भी मैंने कहा कि ये बिल्कुल गलत है मैं आज भी इसका विरोध करता हूं। इसके लिए मंत्री ही नहीं उस देश के लोगों को प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.