भगवा जर्सी और पिघला देने वाली गर्मी, विश्व विजेता का ख्वाब लिए यूं मैदान में डटी रही टीम इंडिया

Updated on 06-10-2023 02:08 PM
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है, लेकिन भारतीय टीम को अभी भी अपने पहले मैच का इंतजार है। उसे टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला ऑस्टेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में 8 अक्टूबर को होना है, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया मैदान पर खूब पसीना बहा रही है और किसी भी मामले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इंडिया हालांकि इस दौरान अपने पारंपरिक नीली जर्सी के इतर भगवा जर्सी में नजर आई। चेन्नई में पारा भले ही 33-36 के आसपास था, लेकिन ह्यूमिडिटी भयानक थी।

विराट कोहली दिखे अंदाज में

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर के अलावा अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को यहां नेट पर जमकर अभ्यास किया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें विश्व कप में आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले भारत के पहले मैच में अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। अश्विन को शार्दुल ठाकुर की जगह रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ तीसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है क्योंकि माना जा रहा है कि एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच से धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

जॉली मूडल में दिखे इंडियन क्रिकेटर

मैदान पर कोहली, बुमराह सहित भारतीय क्रिकेटर जॉली मूड में नजर आए। अश्विन का डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है। अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को टर्न करते हैं। उन्होंने वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट में 11 बार आउट किया है। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हाल में इंदौर में खेले गए दूसरे वनडे में अश्विन से पार पाने के लिए दाएं हाथ से बल्लेबाजी की थी।

बाउंसर पर प्रैक्टिस करते दिखे अय्यर

वनडे में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्मिथ भी विशेष कर टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के सामने जूझते रहे हैं। ऐसे में अगर ठाकुर की बजाय अश्विन को प्राथमिकता मिलती है तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले अश्विन ने श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, ठाकुर और अन्य बल्लेबाजों को लंबे समय तक गेंदबाजी की। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी पर्याप्त समय बिताया।

ऑस्ट्रेलिया से है पहली भिड़ंत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारत का यह दूसरा अभ्यास सत्र था जिसमें शुभमन गिल को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विराट कोहली ने लगातार दूसरे दिन बल्लेबाजी का अभ्यास किया। उन्होंने 45 मिनट तक बल्लेबाजी की। श्रेयस, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, जडेजा और किशन ने भी अभ्यास किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.