साहू समाज अपने मेहनत एवं ईमानदारी के बदौलत प्रत्येक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है: अरुण साव

Updated on 28-11-2024 12:42 PM

बालोद। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि साहू समाज एक मेहनतकश समाज है जो कि अपने मेहनत एवं ईमानदारी के बदौलत शिक्षा, शासकीय सेवा, व्यापार-व्यवसाय एवं राजनीति आदि प्रत्येक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। श्री साव आज विकासखंड मुख्यालय डौंडी के पुलिस मैदान में आयोजित तहसील साहू संघ के अभिनंदन समारोह के अवसर पर अपना उदगार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री साव ने विकासखंड मुख्यालय डौंडी में साहू समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने 01 करोड़ 43 लाख रुपए लागत के महतारी घाट डोम शेड, डामरीकरण, नाली निर्माण कार्य तथा 37 लाख रूपये लागत के ट्यूबलर पोल विद्युतीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री साव ने कहा कि नगर पंचायत डौंडी के विकास हेतु अब तक वे कुल 04 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दे चुंके हंै और आने वाले समय में भी विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल सिंह साहू, राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश साहू संघ के  सलाहकार पवन साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला साहू संघ के अध्यक्ष सोमन साहू, तहसील अध्यक्ष सोमेश साहू सहित कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साहू समाज के महत्व एवं विशेषताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत साहू समाज की ताकत है। श्री साव ने कहा कि साहू समाज मेहतनकश, स्वाभिमान, ईमानदार एवं कठिन श्रम कर अपना जीवन यापन करने वाला समाज है। उन्होंने कहा कि साहू समाज की इन विशेषताओं को पूरी दुनिया जानती है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज की इसी विशेषताओं के बदौलत आज साहू समाज का बेटा श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित हैं। उनके कुशल नेतृत्व में भारत आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजाकर विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश साहू संघ द्वारा वर्तमान परिस्थिति के अनुरूप सामाजिक रीति-रिवाजों में किए गए परिवर्तन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय एवं परिस्थिति के अनुरूप जो चीजें सामायिक एवं प्रासंगिक नही है इन रीति-रिवाजों में परिवर्तन भी आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने साहू समाज के लोगों को शिक्षित एवं संगठित होकर और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर विकास पथ पर निरंतर अग्रसर होने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने सभी समाज के लोगों से अपनत्व भाईचारा के साथ एक-दूसरे का परस्पर सहयोग करते हुए छत्तीसगढ़ एवं देश के विकास में अपना योगदान देने को कहा।

इस अवसर पर श्री साव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आज छत्तीसगढ़ का पहचान तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में है। श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा हमारे अन्नदाता किसानों का सम्मान करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल, 3100 रुपये की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा राज्य के माताओं एवं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु महतारी वंदन योजना प्रारंभ कर प्रतिमाह उन्हंे 01 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी के तहत की गई प्रत्येक वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर उन्होंने गर्भवती माताओं को सुपोषण किट भेंट कर उनके गोद भराई रस्म को पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने नन्हें-मुन्हें बच्चों को स्वादिष्ट मिष्ठान खिलाकर उनका अन्नाप्राशन कराया। श्री साव ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅलों का भी निरीक्षण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने साहू समाज के लोगों को आपसी भाईचारा, प्रेम एवं परस्पर सहयोग के साथ तथा शिक्षित एवं संस्कारवान बनकर समाज के प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं प्रदेश साहू संघ के सलाहकार पवन साहू ने समाज के लोगों को भक्तमाता कर्मा, भामाशाह आदि विभूतियों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में अपना योगदान देने को कहा। इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए तहसील साहू संघ के अध्यक्ष सोमेश साहू ने साहू समाज के मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का ध्यान आकृष्ट कराया। समारोह में साहू समाज के लोगों के द्वारा कार्यक्रम स्थल में पहुँचने पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव का छत्तीसगढ़ के परंपरागत राउत नाचा के सुमधुर धुन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में साहू समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या स्वजातिजन एवं आम नागरिक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.