तैमूर को कंधे पर बिठा कर निकले सैफ अली खान:पैपराजी के सामने करीना पर उमड़ा प्यार

Updated on 15-12-2022 08:10 PM

सैफ अली खान और करीना कपूर का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों पब्लिक प्लेस पर प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं। दोनों को उनकी बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान सैफ बेटे तैमूर को अपने कंधे पर बैठाए दिख रहे हैं। बिल्डिंग के बाहर दोनों ने कुछ ऐसा किया कि पैपराजी सहित सबका ध्यान आकर्षित कर लिया।

बातों-बातों में सैफ ने बिल्डिंग के अंदर जाते वक्त करीना को किस कर लिया जिसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स का मिक्स्ड रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों को सैफ और करीना का ये अंदाज पसंद आ रहा है जबकि कुछ लोग सैफ और करीना के इस वीडियो को देखकर उन्हें क्रिटिसाइज भी कर रहे हैं।

2012 में हुई थी सैफ और करीना की शादी

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों चार साल डेटिंग के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। सैफ और करीना ने एक साथ LOC कारगिल और ओमकारा में साथ काम किया था, लेकिन 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ के सेट पर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। सैफ और करीना के तैमूर और जेह नाम के दो बच्चे भी हैं।

करीना सैफ की दूसरी वाइफ है। सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह के साथ हुई थी लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। सैफ और अमृता के भी दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं।

सैफ और करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट

दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सैफ अली खान प्रभास के साथ मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष में दिखने वाले थे। वहीं करीना कपूर कृति सैनन और तब्बू के साथ द क्रू में नजर आएंगी। इसके अलावा वो हंसला मेहता की अगली फिल्म में भी काम करती दिखेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.