सैफ अली खान ने मुर्गियां पकड़ने के लिए रखे हैं लोग

Updated on 20-09-2022 06:05 PM

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान रियल लाइफ में काफी मस्तीखोर हैं। द कपिल शर्मा शो पर वह जब भी आते हैं तो उनके और कपिल शर्मा के बीच जैसे टांग खींचने का कॉम्पटीशन ही शुरू हो जाता है। हाल ही में सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा' का प्रमोशन करने कॉमेडी किंग Kapil Sharma के शो में पहुंचे। शो का प्रोमो वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है जिसमें कपिल और सैफ को मस्ती करते देखा जा सकता है।

पकड़ने में एक्सपर्ट हैं सैफ अली खान
कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से बातचीत के दौरान कहा कि सैफ सर की पिछली कुछ फिल्मों में आपने एक बात गौर की होगी। भूत पुलिस में यह भूत पकड़ रहे थे, बंटी और बबली 2 में यह नकली बंटी और बबली को पकड़ रहे थे और इस फिल्म में यह ऋतिक साब को पकड़ रहे हैं। तो पकड़ने में यह काफी ज्यादा एक्सपर्ट हैं।

मुर्गियां पकड़ने के लिए रखे हैं बंदे?
इसके बाद कपिल शर्मा ने पंच मारते हुए कहा- सर आपके फार्महाउस पर जो मुर्गियां आपने रखी हुई हैं उनको भी आप खुद पकड़ते हैं या फिर उसके लिए बंदे रखे हुए हैं? इस सवाल पर सैफ अली खान ने पूरी हाजिर जवाबी के साथ कपिल शर्मा से कहा- उसके लिए मैंने मुर्गे रखे हुए हैं। बता दें कि कपिल और सैफ हमेशा ही शो में काफी मस्ती करते दिखाई पड़ते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.