Saif Ali Khan का पटौदी पैलेस में मौजूद है 200-300 साल पुरानी चीजें, जेह-तैमूर की नैनी ने शेयर किया एक्सपीरियंस

Updated on 29-07-2024 04:59 PM
बॉलीवुड के फेमस एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर अपने पटौदी पैलेस के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पटौदी परिवार छुट्टियां मनाने के लिए हर कभी पटौदी पैलेस पहुंच जाता है और यहां की खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता है।आपने अक्सर देखा होगा कि सैफ और करीना के बच्चे यानी जेह और तैमूर के साथ उनकी नैनी नजर आती हैं। तैमूर और जेह की नैनी का नाम ललिता डिसिल्वा है। ललिता सेलेब्स के बच्चों की देखभाल करती हैं। इससे पहले भी वे कई सेलेब्स के बच्चों की देखभाल कर चुकी हैं।

सैफ मेंटेन करते हैं पटौदी पैलेस

हाल ही में उन्होंने यूट्यूब चैनल हिंदी रश के पॉडकास्ट पर सैफ के पुश्तैनी घर पर पटौदी पैलेस में रहने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। ललिता ने बताया कि पटौदी पैलेस में रहना घूमना फिरना बहुत ही अलग है। यह बहुत बड़ा महल है और उतना ही खुला है।

उसके सभी कमरे पुराने और नवाबी स्टाइल में बने हैं। नवाबी स्टाइल के बिस्तर हैं और सभी 200-300 साल पुराने हैं। सैफ सर अभी भी सब कुछ मेंटेन रखते हैं। वह कहते हैं कि मैं इसे हमेशा बनाए रखूंगा।

विरासत में सैफ को मिला पटौदी पैलेस

ललिता ने आगे बताया, सैफ वहां पर पैदा हुए थे। वह वहीं पढ़े-लिखे भी हैं, इसलिए उन्हें वहां रहना ज्यादा पसंद है। पटौदी पैलेस के नाम से मशहूर इब्राहिम कोठी को 1935 में बनाया गया था। उस समय के राजसी पटौदी परिवार ने इसका निर्माण करवाया था।

यह हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित है। वर्तमान में इसका स्वामित्व सैफ अली खान के पास है, उन्हें यह पैलेस अपने दिवंगत पिता और महान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से विरासत में मिला था।

पटौदी पैलेस की तस्वीर सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर शेयर करते रहते हैं। वे वहां पर काफी एंजॉय करते हैं। तस्वीरों में देखकर साफ कहा जा सकता है कि वाकई पटौदी पैलेस काफी रॉयल और बड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.