एक्ट्रेसेस का नाम लेते वक्त करीना को भूले सैफ:बीच इंटरव्यू में करीना ने रोकते हुए कहा- अपनी वाइफ को भूल गए

Updated on 05-12-2022 07:51 PM

सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल अवार्ड में शामिल हुए। इस दौरान सैफ से फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के योगदान के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने कई सारी एक्ट्रेसेस का नाम लिया लेकिन करीना का नाम नहीं लिया। तभी बगल में खड़ी करीना ने उन्हें टोकते हुए अपनी याद दिलाई। इस दौरान सैफ ने हंसते हुए करीना का भी जिक्र किया।

महिलाओं के बिना सिनेमा कुछ नहीं- सैफ

इवेंट में शामिल होने के दौरान सैफ से सिनेमा में महिलाओं के योगदान के बारे में पूछा गया। सवाल का जवाब देते हुए सैफ ने कहा- "महिलाओं के बिना सिनेमा खाली है। जब आप सिनेमा के बारे में सोचते हो दिमाग में कई सारी लेडी एक्टर का नाम आता है जैसे मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस मार्लेन डायट्रिच और ऑड्रे हेपबर्न से लेकर चार्लीज थेरॉन तक।" तभी करीना ने सैफ को बीच में टोकते हुए कहा - "और आपकी वाइफ" जिसके जवाब में सैफ हंसते हुए कहते हैं- "हां मेरी खूबसूरत वाइफ भी।"

महिलाएं आज सभी क्षेत्र में आगे - करीना

सैफ अली खान ने इस दौरान अपनी मां का भी जिक्र किया। सैफ ने कहा - "मेरी मां जब 16 साल की थीं तो उन्होंने सत्यजीत रे के साथ पहली फिल्म 'अपुर संसार' की थी। इसलिए मेरे लिए सिनेमा में महिलाएं बहुत मायने रखती हैं।"

करीना ने भी इस पहलू पर बोलते हुए कहा- "दुनिया भर से महिलाएं इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए आ रही हैं। आज महिलाएं भारत की हो या कहीं की हो वो हर क्षेत्र में आगे हैं।"

सैफ और करीना ने 2012 में शादी की थी

बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों चार साल डेटिंग के बाद 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। सैफ और करीना ने एक साथ एलओसी कारगिल और ओमकारा में साथ काम किया था, लेकिन 2008 की फिल्म ‘टशन’ के सेट पर उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। सैफ और करीना के तैमूर और जेह नाम के दो बच्चे भी हैं।

करीना सैफ की दूसरी वाइफ है। सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह के साथ हुई थी लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। सैफ और अमृता के भी दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम हैं।

दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट

दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो सैफ अली खान प्रभास के साथ मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष में दिखने वाले थे। वहीं करीना कपूर कृति सैनन और तब्बू के साथ द क्रू में नजर आएंगी। इसके अलावा वो हंसला मेहता की अगली फिल्म में भी काम करती दिखेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.