मुंबई-जयपुर ट्रेन फायरिंग में हुई थी सैफुल्लाह की मौत, पत्नी को सरकारी नौकरी और फ्लैट देगी तेलंगाना सरकार

Updated on 04-08-2023 02:27 PM
हैदराबाद: जयपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे में 31 जुलाई के तड़के ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। आरपीएफ के जवान ने ही फायरिंग की थी। इस घटना में मारे गए चार लोगों में एक पीड़ित हैदराबाद निवासी सैयद सैफुल्ला था। सैफुल्लाह एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। उसके परिवार की स्थिति को देखते हुए विधानसभा में अकबरुद्दीन ओवैसी ने परिवार के लिए मदद मांगी थी। अब तेलंगाना सरकार ने परिवार के लिए मदद का ऐलान किया है। विधानसभा में मंत्री केटीआर ने कहा कि तेलंगाना सरकार सैफुल्लाह की पत्नी को सरकारी नौकरी देगी। इसके अलावा उसे रहने के लिए टू बीएचके फ्लैट भी दिया जाएगा।

सैफुल्लाह एक मोबाइल फोन की दुकान पर काम करते था। वह दुकान के मालिक के साथ अजमेर गया था। वे मुंबई के रास्ते हैदराबाद लौट रहे थे, तभी रास्ते में वह घटना के शिकार हुए। सैफुल्लाह को तीन अन्य लोगों के साथ आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार ने गोली मार दी थी।

तीन बेटियां

नामपल्ली के बाजारघाट इलाके के निवासी सैफुल्ला की तीन बेटियां हैं। सबसे छोटी अभी छह महीने का है। गोलीबारी के तीन पीड़ितों की पहचान जहां सोमवार को हुई, वहीं चौथे मृतक की पहचान मंगलवार को हुई।

केसीआर से मांगी मदद

एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्विटर पर खुलासा किया कि जयपुर एक्सप्रेस आतंकी हमले के चौथे पीड़ित की पहचान सैयद सैफुल्ला के रूप में की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव से इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार का समर्थन करने का अनुरोध किया।

AIMIM विधायक पहुंचे सैफुल्लाह के घर

नामपल्ली से एआईएमआईएम विधायक जाफर हुसैन मेराज ने सैफुल्लाह के घर का दौरा किया और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने पार्टी की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सैफुल्लाह परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और किराए के मकान में रहता था। वह गुजराती गली में एक मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता था।

सरकार ने की मदद की घोषणा

विधायक ने दावा किया कि चूंकि सैफुल्ला और दो अन्य यात्रियों की दाढ़ी थी, इसलिए हत्यारे ने उन्हें निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि सैफुल्ला का मालिक क्लीन शेव होने के कारण भाग गया। उन्होंने तेलंगाना सरकार से मृतक के परिवार को सभी सहायता प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा तीन अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा। जिसके बाद विधायक अकबरुद्दीन ने यह मुद्दा उठाया। सरकार ने विधानसभा में परिवार के लिए मदद का ऐलान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.