सेल को दूसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाण पत्र मिला

Updated on 31-12-2024 01:11 PM

दुर्ग। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित 'ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया है। सेल ने लगातार दूसरी बार यह प्रमाणन प्राप्त किया है। कंपनी को शुरू में दिसंबर 2023 से दिसंबर 2024 की अवधि के लिए प्रमाणित किया गया था। सेल को लगातार दूसरी बार यह वैश्विक मान्यता, कंपनी के मानव संसाधन विभाग के इनोवेटिव पहलों को उजागर करता है।

कंपनी के प्रमुख मानव संसाधन पहलों में वर्क फ्रॉम अदर दैन वर्कप्लेस योजना के अलावा शहर-आधारित कर्मचारियों के लिए फ्लेक्सिबल टाइमिंग, लिंक्डइन लर्निंग हब के माध्यम से खुद से सीखना, नैसकॉम के साथ उच्च-स्तरीय आईटी और डिजिटल प्रशिक्षण, ई-पाठशाला के माध्यम से नवीनतम शिक्षण सामग्री तक पहुंच, आईआईएम और एएससीआई के सहयोग से नेतृत्व विकास कार्यक्रम, कार्मिक सहायता कार्यक्रमों के तहत ई-परामर्श, डेलोइट के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि और वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए नेतृत्व कोचिंग आदि शामिल हैं।

इन पहलों का उद्देश्य उत्पादकता को बढ़ावा देना, कर्मचारियों को भविष्य की तकनीकी प्रगति के लिए तैयार करना और उनकी क्षमता का पूरा उपयोग करना है। ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट, एक वैश्विक संगठन है, जो कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से उत्कृष्ट कर्मचारी अनुभव  प्रदान करने वाले संगठनों को मान्यता देता है।

सेल ने ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए गहन सर्वेक्षण के बाद एक बार फिर से प्रमाणन प्राप्त किया है, जो सेल के कर्मचारियों से सीधे फीडबैक पर आधारित है। सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने कहा, सेल को लगातार 'ग्रेट प्लेस टू वर्क के रूप में प्रमाणन मिलना विश्वास, सहयोग और कार्मिक सशक्तिकरण पर आधारित कार्यस्थल वातावरण को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। यह प्रमाणन पूरे समूह को आगे बढऩे के लिए और अधिक हासिल करने की दिशा में प्रोत्साहित करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.