संत रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को पहले फटकारा, अब कहा 'मूर्ख', बाल संत बोले- अब बर्दाश्त नहीं करूंगा

Updated on 28-10-2024 01:23 PM

चित्रकूट। अभिनव अरोड़ा बाल संत के रूप में काफी चर्चाओं में हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर उनके ऊपर अपनी राय रख रहा है। इतनी आलोचनाओं का सामना कर रहे इस बाल संत का संत रामभद्राचार्य के साथ वीडियो काफी वायरल हो रहा है।


राम भद्राचार्य इस वीडियो उसको फटकारते हुए मंच से नीचे उतरने के लिए कहते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही एक बार फिर अभिनव अरोड़ा के आचरण को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं। संत रामभद्राचार्य से इस वीडियो को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख करार दे दिया। अब इस पर कथित बाल संत ने भी अपना पक्ष रखा है।


अभिनव अरोड़ा पर क्या बोले संत रामभद्राचार्य


इस पूरे मामले पर सुल्तानपुर के विजेथुआ महावीरन में कथा कर रहे संत रामभद्राचार्य से अभिनव अरोड़ा को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वह एक मूर्ख लड़का है। उसमें शिष्टता का जरा भी ज्ञान नहीं है। वह एक जगह कह रहा था श्री कृष्ण उसके साथ पढ़ाई करते हैं। अब भला बताएं कि श्री कृष्ण उसके साथ पढ़ने बैठेंगे। ’


अभिनव अरोड़ा का बयान


अभिनव अरोड़ा ने मीडिया के सामने इस पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि संत रामभद्राचार्य जी मेरे गुरू हैं। उन्होंने मुझे डांटा तो क्या हो गया। आपके गुरुओं ने कभी आपको नहीं डांटा। उन्होंने इस घटना के बाद मुझे अपने रूम में बुलाकर आशीर्वाद भी दिया था।


उन्होंने आगे कहा कि मुझे मंच की गरिमा का पता नहीं था। मुझे उस दौरान शांत रहना चाहिए था। मैंने बस राम जी का जयकारा लगा दिया था, जिससे मंच की गरिमा भंग हो गई थी। मैंने अपनी गलती से सीखा है। अब ऐसा आगे कभी नहीं करूंगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.