समरसता के संदेश के साथ संत रविदास जी महाराज की यात्रा निकली बड़वानी शहर में

Updated on 28-07-2023 06:30 PM

पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने समरसता संदेश यात्रा का आज बड़वानी में शुभारंभ संत रविदास जी महाराज की चरण पादुका के पूजन-अर्चन से किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सागर में संत रविदास जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिये पूरे प्रदेश में समरसता यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान ग्रामों की मिट्टी एवं नदियों के जल का संग्रहण किया जा रहा है। पूरे प्रदेश से 55 हजार ग्रामों की मिट्टी एवं 350 नदियों के जल का संग्रहण किया जायेगा। आगामी 12 अगस्त को सागर में बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण के भूमि-पूजन में ग्रामों की मिट्टी एवं नदियों के जल को समाहित किया जायेगा।

यात्रा के दौरान गुरूद्वारे के बाहर सिक्ख समाज जनों ने, पुलिस थाना बड़वानी के सामने जैन समाज जनों ने, तुलसीदास मार्ग पर ब्राम्हण समाज की महिलाओं द्वारा चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर, नमन किया एवं यात्रा पर फूलो की वर्षा कर यात्रा में सम्मिलित हुए। शहर में अपार उत्साह देखने को मिला यात्रा जब बड़वानी शहर के झण्डा चौक पहुँची, तो युवतियों के दल ने सामूहिक नृत्य कर अनूठे अंदाज में अपने उत्साह को प्रकट करते हुए यात्रा का स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान महिलाएँ भी युवतियों के साथ समूह में नृत्य करते हुए नजर आईं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.