कारेसरा रोड में भटक रही अज्ञात विक्षिप्त महिला को सखी वन स्टॉप सेंटर ने किया रेस्क्यू

Updated on 25-06-2025 01:16 PM

बेमेतरा। 20 जून की रात करीब 11ः30 बजे सामाजिक कार्यकर्ता  हरीश कुमार चौहान द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रभारी श्रीमती राखी यादव को सूचना दी गई कि कारेसरा रोड क्षेत्र में एक अज्ञात विक्षिप्त महिला भटक रही है, जो मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रही है और अपना नाम-पता भी नहीं बता पा रही है। सूचना मिलते ही केंद्र प्रभारी राखी यादव के नेतृत्व में केस वर्कर सीमा यदु एवं सुरक्षा कर्मी एकता कुर्रे ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू किया और सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाकर प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच करवाई गई। जांच के उपरांत चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर महिला को बिलासपुर स्थित सेंदरी मानसिक रोगी चिकित्सालय रेफर किया गया।

हालांकि, 21 और 22 जून को शनिवार एवं रविवार का अवकाश होने के कारण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी का रेफरल आदेश प्राप्त नहीं हो सका। इसके पश्चात सोमवार 23 जून को पैरा लीगल वकील श्रीमती रामेश्वरी साहू द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महोदय से विधिक आदेश प्राप्त किया गया।न्यायालयीन आदेश प्राप्त होने के बाद केस वर्कर सरिता शर्मा एवं सुरक्षा गार्ड कुंती द्वारा उक्त महिला को विधिवत सुरक्षा एवं सम्मान पूर्वक सेंदरी मानसिक रोगी चिकित्सालय, बिलासपुर में भर्ती कराया गया। सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा की गई इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल की जिले में सराहना की जा रही है। महिला की सुरक्षा, उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन एवं सेंटर की टीम द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.