त्रिस्तरीय पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए एक नया अध्याय साबित होगा सक्षम अभियान : डाॅ आशुतोष

Updated on 15-06-2023 10:10 PM

बैकुण्ठपुर। भारत गांवों का देश है और इसकी सही मायनों में तरक्की तभी संभव है जब गांव अपने आप में सक्षम एवं आर्थिक तौर पर पूरी तरह से स्वावलंबी हों। इस दिशा में पहल करते हुए देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत यानी कुल तीन स्तरों पर पंचायती राज व्यवस्था का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत अभी भी सबसे बड़ी आवश्यकता पंचायती राज के आर्थिक स्वावलंबन की है। यह लंबे समय से अपेक्षित है कि ग्राम पंचायत हों, जनपद पंचायत हों या फिर जिला पंचायतें हो उनके आर्थिक स्रोत इतने मजबूत हों कि संस्थाएं स्वयं के विकास को गति दे सकें। इसके लिए जरूरी है कि पंचायती राज संस्थाओं के पास अच्छी आय के स्रोत हों और उनसे एक सुनिष्चित रकम पंचायत को प्राप्त होती रहे ताकि उनके आर्थिक जरूरतों की पूर्ति समय पर हो। पंचायती राज अधिनियम में इस तरह के कई प्रावधान बनाए गए हैं कि संस्थाएं अपने आय के स्रोत को मजबूती प्रदान करें और स्वयं पर उनका व्यय उनकी ही आय से नियोजित किया जाए। इस व्यवस्था को नई शुरुआत देकर जिला पंचायत कोरिया से एक नई पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि हम सक्षम अभियान लागू करने जा रहे हैं इसका मूल उद्देश्य ग्राम पंचायतों से लेकर जनपद और जिला पंचायत तक त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को आर्थिक तौर पर मजबूत करना होगा। इसके लिए जिला पंचायत स्तर पर एक समिति का गठन कर उप संचालक पंचायत को उसका अध्यक्ष बनाया गया है। इस समिति में जिला पंचायत में पदस्थ लेखाधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, जिला अंकेक्षण अधिकारी और जिला पंचायत के अधीक्षक को बतौर सदस्य षामिल किया गया है।

जिला पंचायत सीइओ डाॅ आषुतोष ने सक्षम अभियान के बारे में बताया कि कोरिया जिला पंचायत स्तर पर गठित समिति को आगामी एक पखवाड़े में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के आय के स्रोतों और उनके आय की गणना पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देष दिए गए हैं। साथ ही यह जिला स्तरीय समिति आगामी दिनों में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, जिला पंचायत द्वारा अर्जित किए जाने वाले सभी आय के साधनों पर समीक्षा कर संस्थाओं के समेकित व्यय का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जिला स्तरीय समिति नवीन आय के साधन तैयार करने पर एक कार्ययोजना भी प्रस्तुत करेगी और समस्त पंचायतों के स्तर पर लंबित वसूली और उनके संबंधित प्रकरणों के निराकरण पर भी कार्ययोजना बनाकर कार्य करेगी। सक्षम अभियान के बारे में डाॅ आशुतोष ने बताया कि हमारा लक्ष्य सभी ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों को और साथ ही जिला पंचायत को भी स्वयं के आय से चलने वाला पंचायती राज संस्थान बनाना है। इस दिषा में यह नई पहल प्रारंभ की जा रही है। एक पखवाड़े बाद समिति की अनुषंसाओं के आधार पर आगे की कार्यवाही संपादित कराई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.