अमेरिका में टूटा 'सलार' का रिकॉर्ड, हिंदी में KGF 2 को पछाड़ पाएंगे अल्‍लू अर्जुन

Updated on 28-11-2024 04:53 PM
'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अल्‍लू अर्जुन की इस फिल्‍म को लेकर दीवानगी बढ़ती जा रही है। साल 2024 की इस सबसे बड़ी रिलीज और तेलुगू एक्शन ड्रामा की देश ही नहीं, बल्‍क‍ि विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक ओर जहां भारत में 30 नवंबर से एडवांस बुकिंग की शुरुआत होनी है, वहीं अकेले उत्तरी अमेरिका में इस फिल्‍म ने प्रीव्‍यू शोज की एडवांस बुकिंग से 1.5 म‍िल‍ियन डॉलर (12.60 करोड़ रुपये) की कमाई कर चौंका दिया है। दूसरी ओर, चर्चा इस बात को लेकर भी है क्‍या ये भारत में हिंदी वर्जन में यश की KGF 2 की 42.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग वीकेंड एडवांस बुकिंग को पछाड़ पाएगी?

'वेंकी' बॉक्स ऑफिस की ताजा जानकारी के मुताबिक, 'पुष्पा 2: द रूल' ने उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर शो के लिए $1.55 मिलियन की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्‍म के लिए अमेरिका में 938 जगहों पर 3,532 शोज के लिए 54 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हो चकी है। इनमें सबसे अध‍िक तेलुगू शोज की बिक्री है। जबकि दूसरे नंबर पर हिंदी वर्जन के शोज हैं।

'पुष्‍पा 2' ने तोड़ा प्रभास की 'सलार' का रिकॉर्ड

प्रभास की पिछली रिलीज 'सलार' ने अमेरिका में पेड प्रीव्यू शोज की एडवांस बुकिंग से 1.8 म‍िलियन डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म के 2,415 शोज के लिए तब 68.70 हजार टिकटों की प्री-सेल्‍स बुकिंग हुई थी। 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में अभी भी 8 दिन बाकी हैं। ऐसे में अमेरिका में 'सलार' का यह रिकॉर्ड लगभग टूट चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.