मुजफ्फरपुर में 58 शिक्षकों की रोकी गई सैलरी, केके पाठक के इस आदेश पर तगड़ा एक्शन

Updated on 22-11-2023 02:07 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार शिक्षा विभाग में जब से आईएएस केके पाठक की एंट्री हुई है लगातार जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। पहले छात्रों के स्कूल से बिना बताए गायब होने पर एक्शन का फैसला लिया गया। 15 दिनों तक बिना सूचना स्कूल नहीं आने वाले लाखों को छात्रों का नामांकन रद्द किया गया। इस कदम के पीछे वजह यही थी कि स्कूलों में छात्रों की संख्या पूरी रहे। इसके बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शिक्षकों को लेकर भी खास आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन पर रोक लगेगी। इसी आदेश पर मुजफ्फरपुर में कई टीचर्स पर कार्रवाई की गई है।

शिक्षकों पर मुजफ्फरपुर DEO ने की कार्रवाई

मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने 58 शिक्षकों की सैलरी रोकने का आदेश दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब डीईओ जिले के अलग-अलग स्कूलों में जांच के लिए पहुंचे तो कई शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। जांच में पता चला कि वो कई दिनों से स्कूल ही नहीं आ रहे। बस फिर क्या था केके पाठक के आदेश का पालन करते हुए डीईओ ने इन शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश सुना दिया।

'नो वर्क-नो पे' के तहत एक्शन

'नो वर्क-नो पे' के तहत शिक्षकों पर एक्शन हुआ। डीईओ अजय सिंह ने बताया कि जिले के 15 प्रखंड में मौजूद स्कूलों के 58 शिक्षकों पर ये कार्रवाई की गई। उन्हें इस बात की सूचना दी गई कि बिना कोई जानकारी स्कूल से गायब रहने पर उनका वेतन रोका गया है। इसके साथ ही इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया कि आखिर वो बिना सूचना स्कूल क्यों नहीं आ रहे। जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया उनसे तीन दिन के भीतर सबूत भी देने का आदेश दिया है।

कहां-कितने शिक्षकों पर कार्रवाई

जिन शिक्षकों पर एक्शन हुआ उनमें मोतीपुर और मीनापुर इलाके प्रमुख हैं। मोतीपुर में 15 टीचर तो मीनापुर में 10 शिक्षक बिना सूचना स्कूल से गायब मिले। ये शिक्षक 6 अक्टूबर से 4 नवंबर के दौरान लगातार गायब थे। इसी के बाद कार्रवाई की गई। फिलहाल डीईओ के एक्शन से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। हर कोई बेहद एक्टिव मोड पर नजर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.