सलमान अली आगा ने 26 साल बाद तोड़ा राहुल द्रविड़ का वो रिकॉर्ड, जो एमएस धोनी बस छू ही पाए थे

Updated on 24-11-2025 02:21 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के ऑलराउंडर और टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने बीते 23 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राई सीरीज के चौथे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। रावलपिंडी में खेला गया वो मैच सलमान अली आगा का 2025 में 54वां इंटरनेशनल मैच था। इससे ज्यादा इंटरनेशनल मैच एक कैलेंडर ईयर में किसी खिलाड़ी ने नहीं खेले हैं।

सलमान आगा ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के सलमान आगा ने 26 साल पुराना भारत के राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सलमान आगा से पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था। उन्होंने 1999 में भारत के लिए 53 मैच खेले थे। हालांकि, सलमान आगा अब उनसे आगे निकल गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने साल 2000 में और भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2007 में 53-53 इंटरनेशनल मैच खेले थे। सलमान आगा अब उनसे भी आगे निकल गए हैं।

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रन से हराया

ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। बाबर आजम ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट सिकंदर रजा ने लिए।

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रन से हराया

ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। बाबर आजम ने सर्वाधिक 74 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट सिकंदर रजा ने लिए।
196 रन के टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 19 ओवर में 126 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट उस्मान तारिक ने लिए। उस्मान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा 2 विकेट मोहम्मद नवाज ने भी लिए। जिम्बाब्वे के लिए अंत तक रायन बर्ल खेलते रहे। वह 49 बॉल में 67 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन, अपनी टीम को मैच नहीं जिता पाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
 23 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 2 रन के अंतर से जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए इस मैच में बारिश…
 23 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
 23 September 2026
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
 22 September 2026
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
 22 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…
Advt.