सलमान खान एयरपोर्ट पर उखड़े-उखड़े आए नजर, फैंस ने पूछा- भाईजान क्‍या हुआ, इतने सीरियस क्‍यों हैं?

Updated on 19-09-2024 11:17 AM
बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान गुरुवार तड़के मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। सुबह करीब 3 बजे भारी सिक्‍योरिटी के बीच सलमान का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा। SUV का दरवाजा खुला तो सलमान बाहर निकले। उनकी पसलियों में पिछले दिनों चोट लगी थी, जिसमें दर्द की वजह से उन्‍हें गाड़ी से उतरते हुए थोड़ी परेशानी भी हुई। लेकिन इसी बीच फैंस की नजर सुपरस्‍टार के मूड पर भी पड़ी, वह थोड़े उखड़े-उखड़े से नजर आए। लिहाजा, अब फैंस चिंता में हैं। वह पूछ रहे हैं कि आख‍िर भाई को क्‍या हो गया, वह ऐसे मूड में क्‍यों हैं!

वायरल हो रहे वीडियो में 'दबंग' खान SUV से उतरकर सीधे एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं, उन्‍होंने पपाराजी को पोज भी नहीं दिया। सलमान इन दिनों अपनी अगली ईद रिलीज फिल्‍म 'सिकंदर' की शूट‍िंग में बिजी हैं। साथ ही वह अक्‍टूबर महीने में शुरू हो रहे 'बिग बॉस 18' को भी होस्‍ट करने वाले हैं।

फैंस बोले- पसलियों में दर्द है, शायद भाई रात में सोए नहीं


एयरपोर्ट से सलमान की ये ताजा तस्‍वीरें और वीडियोज फैंस के बीच खूब चर्चा में हैं। कुछ फैंस का कहना है कि शायद तड़के सुबह एयरपोर्ट पहुंचने से पहले वह रात में सोए नहीं हैं। एक फैन ने लिखा है कि एक्‍टर को पसलियों में चोट है और हो सकता है कि दर्द के कारण उन्‍हें असहजता हो रही है।

एक फैन ने लिखा- फेवेरट एक्‍टर को बूढ़ा होते हुए देखना दुखद


एक फैन ने लिखा, 'अपने सबसे फेवरेट एक्‍टर को वक्‍त से साथ बूढ़ा होते देखना बहुत दुखद है।😢' एक अन्‍य ने लिखा है, 'भाईजान, इतने सीरियस क्‍यों हैं?' हालांकि, कुछ फैंस ने यह भी लिखा है कि सलमान भाई ऐसे ही हैं। यही उनका जलवा है।

फायरिंग केस के आरोपी ने किया र‍िश्‍वत मांगे जाने का दावा


वर्कफ्रंट से इतर, सलमान खान के घर 14 अप्रैल को हुई फायरिंग मामले में भी एक नई खबर आई है। न्‍यूज एजेंसी 'पीटीआई' के मुताबिक, बुधवार को सलमान के घर के बाहर गोलीबारी के एक आरोपी ने आरोप लगाया कि जेल के एक डॉक्टर ने उसकी टूटी हुई उंगली के इलाज के लिए रिश्‍वत मांगी। अप्रैल की इस घटना में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किए गए हरपाल सिंह ने जस्‍ट‍िस बीडी शेल्के के सामने यह आरोप लगाया है। उसे वीडियो लिंक के जरिए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत में पेश किया गया था।

कोर्ट ने CMO से 7 अक्‍टूबर तक रिपोर्ट पेश करने को कहा


कोर्ट ने मामले में तलोजा जेल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को एक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को आरोपी हरपाल सिंह ने अदालत से कहा कि वह पिछले आठ महीनों से अपने दाहिने हाथ की उंगली में फ्रैक्चर से पीड़ित है। उसने आरोप लगाया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने उन्हें इलाज के लिए 'हाई सेंटर' में रेफर करने के लिए 10,000 रुपये की रिश्‍वत मांगी। अदालत ने CMO से 7 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा एक अन्य आरोपी मोहम्मद चौधरी ने अपने दाहिने पैर में इंफेक्‍शन की बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
Advt.