हारे हुए मैच में गदर काट गए सैम करन, शुभमन गिल के होश उड़ा दिए, हवा में लहरा दिया डंडा

Updated on 14-04-2023 08:52 PM
मोहाली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 18वें मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर 16वें सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मैच में गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक बार फिर से धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। शुभमन ने अपनी टीम के लिए 49 गेंद में 67 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया। हालांकि उनकी यह पारी उम्मीद के मुताबिक काफी धीमी थी, लेकिन टीम के लिए यह उपयोगी रही।

शुभमन ने अपनी इस पारी में एक से बढ़कर एक क्लासिक शॉट लगाए लेकिन पारी के आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी करने वाले शुभमन विनिंग शॉट नहीं लगा पाए। पंजाब के लिए अंतिम ओवर करने आए सैम करन ने अपनी दूसरी गेंद पर शुभमन को ऐसा गच्चा दिया कि उनका विकेट हवा में लहराते हुए दूर जाकर गिरा। शुभमन जिस तरह से आउट हुए उससे वह खुद भी काफी निराश दिखे।दरअसल 20वां ओवर करने आए सैम करन की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन लेकर शुभमन को स्ट्राइक दिया था। इसके बाद दूसरी गेंद का सामना शुभमन ने किया। उम्मीद तो यह थी कि शुभमन पारी को समाप्त करके लौटेंगे लेकिन सैम करन की गेंद पर उन्होंने अक्रॉस द लाइन शॉट मारने का प्रयास किया और वह पूरी तरह चूक गए। इससे पहले की शुभमन कुछ समझ पाते विकेट की गिल्लियां हवा में लहरा चुकी थी।

गुजरात ने 6 विकेट से जीता मैच

हालांकि सैम करन ने आखिरी ओवर में शुभमन गिल का विकेट लेकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया था लेकिन इसके बावजूद टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर दमदार वापसी की। इस मुकाबले में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 154 रन बना लिए।

गुजरात के लिए शुभमन गिल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने 19 गेंद में 30 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा साई सुदर्शन ने भी 19 रन बनाए जबकि आखिर में राहुल तेवतिया ने नाबाद 17 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला।

केकेआर के खिलाफ मिली थी हार

पंजाब के खिलाफ मैच से पहले गुजरात की टीम को केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भी पलड़ा गुजरात का ही भारी था लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के लगाकर पूरी बाजी को पलट दिया। इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन को सीजन-16 की पहली हार मिली थी। हालांकि पंजाब के खिलाफ जीत के साथ उसने अब दमदार वापसी कर ली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.