सैम पित्रोदा बोले- भारत के वोटरों में चौंकाने की आदत:इंदिरा ने इमरजेंसी लगाई तो लोगों ने कर दिया था बाहर

Updated on 17-04-2024 12:25 PM

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और INDI गुट अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा- भारतीय मतदाताओं में चौंकाने की प्रवृत्ति होती है।

पित्रोदा ने यह बातें न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहीं। उन्होंने आगे कहा- हमें दो महीने का इंतजार करना होगा और चुनाव के नतीजे पता चल जाएंगे। अभी यह अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है कि क्या होगा।

इंदिरा गांधी ने जब इमरजेंसी लगाई तो उन्हें बाहर कर दिया गया। बाद में उनकी दोबारा वापसी हुई। इसलिए इंडियन वोटर्स की बुद्धिमत्ता को कम मत आंकिए।

पित्रोदा बोले- वोटर्स पर कुछ भरोसा रखें, चुनावकर्ताओं पर नहीं
पित्रोदा ने कहा- अगर भारतीय मतदाताओं को लगता है कि वे एक लोकतांत्रिक देश में रहना चाहते हैं, वे एक गैर-तानाशाही वाले माहौल में रहना चाहते हैं, वे चाहते हैं कि संस्थाएं काम करें, वे स्वतंत्रता, लचीलापन चाहते हैं।

वे अपने पसंदीदा धर्म का पालन करना चाहते हैं, वे शादी करना चाहते हैं। अगर उन्हें लगता है कि नौकरियों की बात होनी चाहिए तो वे उसी अनुसार वोट करेंगे, इसलिए भारतीय मतदाताओं पर कुछ भरोसा रखें, चुनावकर्ताओं पर नहीं।

कांग्रेस नेता लोकसभा चुनावों में अच्छी लड़ाई लड़ रहे

प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पूर्व सलाहकार सैम पित्रोदा नेहरू-गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लोकसभा चुनावों में अच्छी लड़ाई लड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, INDI गठबंधन काफी अच्छा काम कर रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के कई अन्य लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पित्रोदा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की तारीफ की
पित्रोदा ने इस महीने की शुरुआत में जारी कांग्रेस के घोषणापत्र की तारीफ करते हुए कहा- यह देश के लोगों के लिए एक आदर्श घोषणापत्र है। उन्होंने कहा, घोषणापत्र की गुणवत्ता देखिए। मुझे नहीं लगता कि यह कोई कम्युनिस्ट घोषणापत्र है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.