समाधान शिविर : 3499 आवेदकों को मिला अपनी समस्याओं से निजात पाने का सुनहरा मौका

Updated on 09-05-2025 03:51 PM

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन और मार्गदर्शन में विकास खंड मोहला के ग्राम पंचायत धोबेदण्ड में आज समाधान शिविर आयोजित किया गया। यहां आयोजित समाधान शिविर 3499 आमजनों को अपनी समस्याओं से निजात पाने का सुनहरा मौका साबित हुआ है। सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त 3499 आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही समाधान शिविर स्थल में विभिन्न विभागों को 81 आवेदन प्राप्त हुए। जिनका तत्काल मौके पर ही निराकरण करते हुए लाभान्वित किया गया। समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 90 हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित करते हुए लाभान्वित किया गया। समाधान शिविर में खाद्य विभाग द्वारा 28 हितग्राहियों को उनकी मांग पर नवीन राशन कार्ड वितरित किया गया। इसी प्रकार 5 हितग्राहियों को मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड, 5 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने पर प्रशस्ति पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को वय वंदन कार्ड, 21 हितग्राहियों को पशु शेड स्वीकृत प्रमाण पत्र, चार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर घर की चाबी प्रदान किया गया। इसी प्रकार 5 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया। साथ ही साथ 6 हितग्राहियों को सुपोषण आहार कीट, 6 हितग्राहियों को शौचालय स्वीकृति का प्रमाण पत्र, 2 हितग्राहियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चेक पत्र, 3 तीन कृषकों को जमीन नक्शा प्रदाय किया गया।

ग्राम पंचायत धोबेदण्ड में आयोजित समाधान शिविर अनेक हितग्राहियों को अपनी समस्याओं से निजात पाने का कारगर मौका साबित हुआ है। समाधान शिविर में जहां समस्या और मांगों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत अनेकों हितग्राहियों को उनकी मांग पर सामग्री व चेक वितरित करते हुए लाभान्वित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नरसिंग भंडारी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चन्द्राकर, वनमंडलाधिकारी दिनेश पटेल, एसडीएम हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत मोहला सीईओ श्रीमती केशवरी देवांगन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.