कांग्रेस शासित राजस्थान में चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, जनता दल एस छोड़ चुके अर्जुन ने अखिलेश से की मुलाकात

Updated on 25-09-2023 01:38 PM
लखनऊ: लोकसभा चुनाव में विपक्ष की एक मंच पर लाने की कवायद के बीच आगामी राज्यों के विधानसभा चुनाव में भागीदारी को लेकर खींचतान बढ़ती जा रही है। यूपी में सपा से उम्मीद लगाकर बैठी कांग्रेस के लिए चुनौती और बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी ने उनके शासन वाले राज्य राजस्थान में भी चुनावी दावा किया है। रविवार को राजस्थान के कुछ सामाजिक-राजनीतिक चेहरों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश ने राजस्थान में चुनाव लड़ने की ओर इशारा किया है।

अखिलेश ने राजस्थान के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन देथा और बसंत हरियाणा से भेंट की और राजस्थान की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की संभावनाओं पर बात की। अर्जुन देथा जातीय जनगणना के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वह पहले जनता दल और जार्ज फर्नांडिस से जुड़े रहे थे। बाद में वे जनता दल (एस) में शामिल हुए। जनता दल (एस) के एनडीए में शामिल होने के विरोध में उन्होंने उससे नाता तोड़ लिया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सपा राजस्थान में इस बार चुनाव में पूरी तैयारी से भाग लेने जा रही है। लोगों में सपा के प्रति काफी रुझान दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी तैयारी तेज

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव 27 सितंबर को मध्य प्रदेश के रीवा में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पार्टी यहां पहले ही छह सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी सपा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 16 अक्टूबर को यहां भी अखिलेश का दौरा प्रस्तावित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.