सामंथा रुथ प्रभु का छलका दर्द- मुझे अपनी बीमारी बताने के लिए मजबूर किया गया, कोई और ऑप्शन होता तो नहीं बोलती

Updated on 16-03-2024 01:45 PM
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने जब साल 2022 में अपनी बीमारी के बारे में सबको बताया था, तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था। यह तक कहा गया कि वह सिंपथी ले रही हैं। तब से लेकर अब तक सामंथा ने कई बार अपनी उस कंडीशन पर बात की, और यह भी बताया कि वह कैसे उससे उबरीं। अब सामंथा रुथ प्रभु ने एक बार फिर इस बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्हें अपनी बीमारी के बारे में बात करने के लिए फोर्स किया गया था।

Samantha Ruth Prabhu की साल 2022 में फिल्म 'यशोदा' रिलीज होने वाली थी, और उसी के आसपास एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्हें Myositis है, जोकि एक ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है। सामंथा ने 'इंडियाटुडे' से कहा कि उनके 14 साल के करियर में कुछ साल ऐसे भी रहे, जब वह दुखी रहीं।

'बीमारी बताने को फोर्स किया गया'

सामंथा ने कहा, 'मुझे अपनी बीमारी के बारे में पब्लिकली बताने के लिए मजबूर किया गया। उस समय मेरी वुमन सेंट्रिक फिल्म रिलीज होने वाली थी। मैं तब बहुत बीमार थी। यह मुश्किल था और मैं तैयार नहीं थी। चारों ओर तरह-तरह की अटकलें चल रही थीं और गलत बातें फैलाई जा रही थीं। मेकर्स को इसके प्रमोशन के लिए मेरी जरूरत थी। इसलिए, मैं एक इंटरव्यू देने के लिए राजी हो गई।'

'कोई और ऑप्शन होता तो कभी नहीं बताती'

सामंथा ने आगे बताया, 'जाहिर है, मैं वैसी नहीं दिख रही थी। खुद को स्टेबल रखने के लिए मैंने दवाई की हाई डोज खाई थी। मुझे मजबूर किया गया। अगर कोई और ऑप्शन होता तो मैं पब्लिक में आकर कभी अनाउंस नहीं करती।'

सामंथा बोलीं- सिंपथी क्वीन कहा गया

सामंथा ने फिर बताया कि बीमारी के बारे में खुलासा करने के कारण उन्हें 'सिंपथी क्वीन' कहा गया और ट्रोल किया गया। वह बोलीं, 'करियर की शुरुआत में मैं टेंशन में रहती थी, और ऐसे आर्टिकल्स खोजती थी, जिनमे में मेरे बारे में लिखा गया हो। मैं देखती थी कि मेरे बारे में क्या लिखा जा रहा है। जितना अधिक लोगों ने मुझ पर आरोप लगाया, मैंने लगभग हर सवाल और उनके हर पॉइंट पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जब लोग बहुत अधिक दर्द से गुजर रहे होते हैं, तो उन्हें टारगेट किया जाता है।' प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो सामंथा साल 2023 में फिल्म 'कुशी' में नजर आई थीं। अभी तक उन्होंने अपनी नई फिल्म अनाउंस नहीं की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.